Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब घर पर इन स्क्रब की मदद से करें पेडीक्योर, पैरों को मिलेगी खूबसूरती

March 16, 2023

अब घर पर इन स्क्रब की मदद से करें पेडीक्योर, पैरों को मिलेगी खूबसूरती

अक्सर महिलाएं खूसबूरती को बरकरार रखने के अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स जा सहारा लेती हैं जिसमें से एक पेडीक्योर भी है। पेडीक्योर पैरों को चमकाने और साफ सुथरा करने के लिए किया जाता है। वैसे तो महिलाएं इसके लिए पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार हमारा बजट नहीं होता या हमारे पास समय नहीं होता तो ऐसे में हम अब घर पर ही आसानी से स्क्रब की मदद से पेडीक्योर कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर घर पर ही पेडीक्योर किया जा सकता है।

दूध से बना स्क्रब: इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नमक डाल लें। अब इसमें 1 चम्मच बेबी ऑयल डालकर पेस्ट बना लें। इसे आप सीधे पैरों पर लगाकर स्क्रब कर सकते हैं या पहले गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। उसके थोड़ी देर बाद पैरों को स्क्रब करें।

नमक से बना स्क्रब: सबसे पहले एक कप सेंधा नमक को एक चौथाई चम्मच नारियल तेल और एक चौथाई चम्मच विटामिन ई के तेल के साथ मिला लें। अब इसे बाल्टी या टब में मौजूद गर्म पानी में मिलाएं। अब पैरों को इसमें डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को डुबो रहने दें।

कॉफी से बना स्क्रब:1 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें आधा कप शहद डालें और खुशबू के लिए 2-3 ड्रॉप कोई भी एसेंशियल ऑयल मिला लें। आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी में भी डाल सकते हैं या इस स्क्रब से भीगे हुए पैरों को मसाज करें।

ब्राउन शुगर से बना स्क्रब: पहले टब या बाल्टी में गर्म पानी डाल लें। फिर उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण में आप पैरों को डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को ऐसे ही डूबा हुआ रहने दें। आप इस फुट स्क्रब को कोहनी या घुटनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद से बना स्क्रब: सबसे पहले एक बाल्टी या टब लें। अब उसमे गर्म पानी मिलाएं। गर्म पानी में आधा कप शहद, एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू मिला लें। फिर इसमें पैरों को रखें और 15 मिनट के लिए पैरों को उसमे ही रहने दें। इससे पैरों की सभी मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी।

पेडीक्योर करने का तरीका: पेडीक्योर करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी डाल लें। अब उसमें होममेड स्क्रब डालें और पैरों को 10-15 मिनट तक पानी में डाले रहें। दूसरे तरीके में आप 5-10 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोए रखें और फिर स्क्रबिंग करें। अब प्यूबिक स्टोन या किसी फुटब्रश से पैरों को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें।

अब भीगे हुए पैरों से डेड स्किन को अच्छी तरह से निकाल लें। एड़ी और नाखूनों के आस-पास अच्छी तरह से साफ कर लें। अब पैरों को पोंछने के बाद कोई मॉश्चराइजर से पैरों की मालिश कर लें। अब फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी शेप दें। अब अपना कोई पसंदीदा नेल पेंट लगा लें। सिर्फ 20-25 मिनट में आपके पैरों की खूबसूरती में निखार आ जाएगा और पैर चमकने लगेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें