Site icon Dainik Savera Times

अब orange देगा आपको चांद सा निखार, जानें कैसे

संतरा एक ऐसा फल है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि ये हमारी सुंदरता को बढ़ाने में भी बेहद लाभदायक होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में मददगार होते हैं। संतरा न केवल दाग धब्बो को ही नही बल्कि चहेरे के रंग को भी निखार देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किस तरह आप संतरे के रस और छिलको की मदद से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

1. संतरे के छिलके को दही मे मिलाकर पेस्ट बनाकरचहेरे पर लगाए बाद में पेस्ट सूखने पर चेहरे को गर्म पानी से धो ले। इससे चहेरे की ठंडक बनी रहेगी और कालापन भी दूर होगा।

2. संतरे के छिलके मे एक चम्मच शहद , हल्दी मिलाकर पेस्ट लगाने से चहेरे का गोरापन बढ़ता है।

3. संतरे के छिल्को का पेस्ट बना कर बालो की जड़ो मे लगाने से रूसी व तेलिय त्वचा की समस्या समाप्त हो जाती है।

4. संतरे के छिलके के पाउडर मे शहद मिलाकर चेहरे पर बीस मिनिट तक लगाने के बाद चहेरा धो ले ऐसा करने से आपकी त्वचा कोमल और चमकदार हो जाएगी।

5. सूखा हुऐ संतरे के छिलके में रोज वॉटर और चंदन पाउडर मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाने से एक्‍ने और दाग धब्‍बे दूर होते हैं।

 

Exit mobile version