Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब घर बैठे इन आसान तरीकों से करें Manicure, पार्लर से भी अच्छा मिलेगा रिजल्ट

January 10, 2023

अब घर बैठे इन आसान तरीकों से करें Manicure, पार्लर से भी अच्छा मिलेगा रिजल्ट

लड़कियों को चमकीले और खूबसूरत नाखून बहुत पसंद होते हैं जिसके लिए अक्सर वे मैनीक्‍योर करवाती हैं। लेकिन कई बार फिर भी कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं के आप खुद घर पर भी आसानी से मैनीक्‍योर कर सकती हैं। इससे आपके नेल्स सुन्दर और आकर्षक बने रहेंगे और आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए इसी के साथ जानते हैं घर पर मैनीक्‍योर करने के कुछ खास तरीकों के बारे में –

1. अपने गंदे और दाग लगे हुए नाखूनों को साफ करना चाहते है तो उन्‍हें गरम साबुन के पानी में कुछ देर के लिए डूबा दें। नाखुनो क़ो साफ करने के लिए एक अच्‍छे ब्रश का इस्‍तमाल कर सकते हैं। अगर दाग गहरा और आसानी से नहीं छुट रहा है तो उसे साफ करने के लिए पानी में नमक और शैम्‍पू डाल कर दुबारा साफ कर सकती हैं।

2.अगर नाखून पर नेलपॉलिश लगी हुई है तो उसे रिमूवर से साफ करें। इसके बाद नेलकटर से अपने बढ़े हुए नाखूनों को काट कर आस पास के क्‍यूटिकल्‍स को भी साफ करें।

3. यदि आपको नेलपॉलिश लगाना है तो पहले बेस से शुरु कर ब्रश को एक ही डायरेक्‍शन में ले जाइए। एक कोट लगाने के बाद अगर नेलपॉलिश बाहर फैल गई है तो उसे पेपर टॉवल से धीरे धीरे और सफाई के साथ पोंछ लें।

4. आपके नाखून टूटे या उखड़े हुए हैं तो उन्‍हें ऑलिव आइल लगा कर ठीक करें। अपनी उंगलियों को गरम ऑलिव आइल में कुछ 8-10 मिनट तक के लिए डुबोएं और उसके बाद जितना भी तेल बच जाए उससे अपने हाथों की मालिश करें।

5.आप चाहतीं हें कि आपके नाखूनों का रंग हल्‍का गुलाबी हो तो पानी और हिना का पेस्‍ट तैयार करें। इसको अपने नाखूनों पर लगाएं और कुछ देर तक सूखने दें। इसके बाद इसे धो लें यह दिखने में काफी सुन्दर नज़र आयेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें