Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब ड्राई फ्रूटस से होगी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कंट्रोल, जानें कैसे

February 27, 2023

अब ड्राई फ्रूटस से होगी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कंट्रोल, जानें कैसे

आज कल के बदलते खान-पान को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते है क्योंकी इससे कई बीमारियां होने का डर होता है। जिनमें से एक यूरिक एसिड है जो बीमारियां होने का सबसे बड़ा कारण है। शरीर मे यूरिक एसिड की अधिकता होने से हमें हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द का, उठने बैठने में समस्या और शरीर के कई हिस्सों में सूजन होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड की अधिकता शरीर में पाए जाने वाली प्यूरिन पदार्थ के टूटने के कारण होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए हमें अपने खान पान का खास धयान देना चाहिए। ऐसे में क्या आप जानते हैं के आप ड्राई फ्रूटस की मदद से भी यूरिक एसिड को अब कंट्रोल कर सकते हैं। जी हाँ, आज हम आपको एसे कुछ ड्राई फ्रूटस के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से शरीर मे यूरिक एसिड की अधिक मात्रा को कंट्रोल में किया जा सकता है-

बादाम :इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-के, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीज नियमित तौर पर इनका सेवन करके शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। बादाम का सेवन करने से जोड़ों के दर्द, शरीर में होने वाली सूजन से भी राहत दिलवाते हैं।

अलसी के बीज :अलसी के बीज भी यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। यह फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करके यूरिक एसिड के प्रभाव को बहुत हद तक दूर किया जा सकता है।

काजू :यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करते हैं। नियमित इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह एचडीएल लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें पाया जाने वाला पौटेशियम, फाइबर और विटामिन-सी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्राजील नट: इसमें सेलेनियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सहायता करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित ब्राजील नट्स का सेवन करके आप थायराइड, शरीर में होने वाली सूजन, हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम कर सकते हैं।

अखरोट: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड गुण पाए जाते हैं। नियमित तौर पर अखरोट का सेवन करके आप यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। इसके अलावा यूरिक एसिड होने पर एक्सपर्ट्स के द्वारा भी रोज भीगे हुए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें