Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इस तरह होगी घर में कॉकरोच की ‘नो एंट्री’, अपनाएं ये कुछ खास टिप्स

May 3, 2023

अब इस तरह होगी घर में कॉकरोच की ‘नो एंट्री’, अपनाएं ये कुछ खास टिप्स

घरों में अक्सर सीलन बढ़ जाती है और कॉकरोचों के पनपने के लिए ये सबसे अनुकूल समय होता है। इनके सबसे अधिक पनपने की जगहें किचन और स्टोर रूम होती है। बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से कॉकरोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे लेकिन इन रासायनिक चीजों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरा भी साबित हो सकता है। खासतौर पर तब जब आपके घर में छोटे बच्चें हों। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं।

तेजपत्ते का इस्तेमाल: तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच भागते हैं। घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें। कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा। इसी की गंध से कॉकरोच भागते हैं। समयसमय पर पत्तियां बदलते रहें।

बेकिंग पाऊडर और चीनी: एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाऊडर और चीनी मिलाएं और इस मिश्रण को जहां कॉकरोच की आवाजाही होती है वहां छिड़क दें। चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षित करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का काम करता है। समयसमय पर इसे बदलते रहें।

लौंग की गंध: तेज गंध वाली लौंग भी कॉकरोचों को भगान के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन की दरवाजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए। इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे।

बोरैक्स प्रभावित: जगहों पर बोरैक्स पाऊडर का छिड़काव कर दें। इससे कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। बोरैक्स पाऊडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चों की पहुंच से दूर हो।

कैरोसिन आयल: कैरोसिन आयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।

कुछ अन्य टिप्स: पानी के निकास वाली सभी जगहों पर जाली लगी होनी चाहिए। ’

फल-सब्जी के छिलकों को ज्यादा समय तक घर में न रहने दें।

कॉकरोचों की संख्या बढ़ने से पहले ही हरकत में आ जाएं। ’स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढ़ककर रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें