Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रिज से आती है दुर्गन्ध तो इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

February 23, 2023

फ्रिज से आती है दुर्गन्ध तो इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

महिलाएं अक्सर घर में पड़ी हर एक चीज की अच्छे से सफाई करती हैं लेकिन गर्मियों के आते ही फ्रिज को समय-समय पर साफ करना बेहद जरुरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना फ्रिज में खराब हो जाता है और फ्रिज से दुर्गंद फैल जाती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से दुर्गंद को दूर कर फ्रिज को साफ़ और चमकदार बना सकते हैं।

1. फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए सफाई के दौरान बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें, इससे बदबू दूर हो जाएगी।

2. फ्रि‍ज को नमक के पानी में भीगे कपड़े से पोछें और 3-4 घंटे फ्रि‍ज को खुला रखें। इससे फ्रि‍ज में गंध नहीं आएगी। दुर्गंध ज्यारदा होने पर नमक के पानी कुछ अधि‍क मात्रा में खाने का सोड़ा भी मिला कर दुर्गन्ध को दूर किया जा सकता है।

3. फ्रिज की ऊपरी सफाई माइक्रो फाइबर कपड़े से करें। कभी भी फ्रिज में बचा हुआ खाना ज्यादा दिन तक न रखें, इससे बदबू फैल जाती है।

4. फ्रि‍ज में कि‍सी सब्जी की गंध लग जाए तो संतरे के छि‍लके या नींबू काटकर उसमें रख दें।

5. फ्रि‍ज की गंध दूर करने के लि‍ए एक छोटे कप में सोडि‍यम बाईकार्बोनेट लेकर फ्रि‍ज की तह में रख दें इससे फ्रिज में से गंध आनी बंद हो जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें