Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में 1300 से ज्यादा नमूनों में ‘ओमीक्रोन’ का उपस्वरूप ‘एक्सबीबी2.3’ पाया गया

May 6, 2023

देश में 1300 से ज्यादा नमूनों में ‘ओमीक्रोन’ का उपस्वरूप ‘एक्सबीबी2.3’ पाया गया

नई दिल्ली: भारत में 1300 से ज्यादा नमूनों में कोरोना वायरस के स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का उपस्वरूप ‘एक्सबीबी2.3’ पाया गया है जबकि एक्सबीबी.1.16 प्रकार के ज्यादा मामले सामने आए हैं। ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जेनोमिक्स कन्सोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 राज्यों से लिए गए नमूनों में एक्सबीबी2.3 पाया गया है। इसके मुताबिक, गुजरात में सबसे ज्यादा 307 नमूनों में संक्रमण का यह स्वरूप पाया गया है जबकि दिल्ली के 183 नमूनों, कर्नाटक के 178 नमूनों और महाराष्ट्र के 164 नमूनों में एक्सबीबी 2.3 पाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, एक्सबीबी1.16 उपस्वरूप मध्य भारत के 91.7 फीसदी नमूनों में मिला है जबकि पूर्वोत्तर के 100 प्रतिशत नमूनों में, उत्तर भारत के 52.8 फीसदी नमूनों में, पूर्वी भारत के 50 प्रतिशत नमूनों में दक्षिण भारत के 75 फीसदी नमूनों में तथा पश्चिम भारत के 67.1 प्रतिशत नमूनों में यह उपस्वरूप मिला है। एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि ऐसा लगता है कि ‘एक्सबीबी.2.3’ पूरी दुनिया में फैल रहा है और दिसंबर के मध्य में कर्नाटक और अमरीका के डेलावर में लिए गए नमूनों में यह मिला था और इसकी उत्पत्ति कहां हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें