Lifestyle: हर मां-बाप की यह ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा तेज़-तर्रार, समझदार और कामयाब हो। लेकिन सिर्फ ख्वाहिश रखने से कुछ नहीं होता, इसके लिए ज़रूरी है कि बच्चे की परवरिश सोच-समझकर की जाए। बच्चे का दिमाग़ शुरुआती सालों में सबसे तेज़ी से विकसित होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चे का ब्रेन करीब 90% तक 5 साल की उम्र तक विकसित हो जाता है। ऐसे में इन सालों में की गई छोटी-छोटी आदतें उसके भविष्य की नींव रख सकती हैं।
पीडियाट्रिशियन बतातें हैं कि अगर माता-पिता कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो बच्चा हर क्षेत्र में बेहतर कर सकता है और समय के साथ जीनियस की श्रेणी में गिना जा सकता है।

तो चलिए जानते हैं वो 7 असरदार आदतें जो आपके बच्चे को बना सकती हैं जीनियस:
1. रोज़ बच्चे से बात करें, कहानियां सुनाएं
बच्चों से बात करना जितना सरल लगता है, उतना ही असरदार भी है। लोरी गाना, कहानियां सुनाना या रोज़मर्रा की बातचीत से उनके दिमाग की ‘वायरिंग’ मजबूत होती है। इससे भाषा कौशल, सोचने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार बेहतर होता है।
2. किताबों से कराएं दोस्ती
छोटे बच्चों को किताबें पढ़कर सुनाना उन्हें शब्दों की दुनिया से जोड़ता है। इससे उनका ध्यान केंद्रित करने की शक्ति, कल्पनाशीलता और सीखने की गति बढ़ती है। आदत बन गई तो बड़े होकर खुद पढ़ने की आदत भी लगती है।
3. खेलने की आज़ादी दें
खेल केवल मौज-मस्ती नहीं है, यह सीखने का ज़रिया भी है। चाहे वो मिट्टी से खेलना हो, खिलौनों से या खुले मैदान में दौड़ना – हर खेल बच्चे की समस्या सुलझाने की क्षमता, रचनात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
4. एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा दें
बच्चों को अलग-अलग सतहें, वस्तुएं, रंग और ध्वनियां एक्सप्लोर करने का मौका दें। ये अनुभव उनके इंद्रिय बोध (सेंसरी स्किल्स) और दिमागी समझ (कॉग्निटिव स्किल्स) को विकसित करते हैं।
5. स्क्रीन से बनाएं दूरी
डिजिटल युग में बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना चुनौती है, लेकिन ज़रूरी है। खासकर 2 साल से छोटे बच्चों को स्क्रीन एक्सपोज़र बिल्कुल नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह उनके विकास में बाधा बन सकता है।
6. प्यार और अपनापन दें
माता-पिता का स्नेह बच्चे के मानसिक विकास में बहुत अहम होता है। responsive parenting यानी बच्चे की बात को सुनना, उसकी जरूरतों को समझना और प्यार से जवाब देना – यह सब उसे भावनात्मक रूप से मज़बूत और आत्मविश्वासी बनाता है।
7. पोषण से समझौता नहीं
संतुलित आहार बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की बुनियाद है। हरी सब्जियां, फल, नट्स, अंडे, बीज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने से उनका मस्तिष्क सही ढंग से विकसित होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...