Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानव शरीर के लिए वरदान से कम नहीं है मूंगफली, नियमित सेवन से मिलेंगे अनेको लाभ

November 22, 2024

मानव शरीर के लिए वरदान से कम नहीं है मूंगफली, नियमित सेवन से मिलेंगे अनेको लाभ

Benefits of Eating Peanuts : स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचे रहने के लिए लोगों अपने खान-पान को व्यवस्थित रखने की बहुत आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही आज की युवा पीढ़ी के एक वर्ग ने बाजार में मिलने वाली तमाम तरह की पैकेट बंद खाने की चीजों को नकारना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके लिए हेल्दी स्नैक्स के रूप में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

हरदोई के डॉ. अमित कुमार ने मूंगफली के रोजाना सेवन से मानव शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मूंगफली एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है, जो अच्छे फैट और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लंबे समय तक प्रतिदिन मूंगफली खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

अगर मूंगफली के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की बात करें तो इसमें पर्याप्त मात्र में विटामिन सी पाया जाता है। यह कोलेजन उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है, जो स्किन के स्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखने में सहायक होता है। त्वचा की झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

मूंगफली में पर्याप्त मात्र में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के खत्म करने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज को पनपने नहीं देता और हेल्दी ब्लड लिपिड प्रोफाइल को बढ़ा कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। इसको रेस्वेराट्रोल का एक बेहतरीन स्नेत माना जाता है, जो कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ट्राइप्टोमेर सेरोटोनिन रिलीज को बढ़ाता है, जो अवसाद से लड़ने में मददगार साबित होता है।

अगर मूंगफली के न्यूट्रीशियन वैल्यू की बात करें तो 100 ग्राम मूंगफली में करीब 49 ग्राम फैट, 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें 9 ग्राम डाइट्री फाइबर और 4 ग्राम शुगर होता है। आयरन, मैग्निशियम, विटामिन बी-6 और कैल्शियम का भी यह अच्छा स्त्रोत होता है।

Benefits of Eating Peanuts
Benefits of Eating Peanuts

डिस्क्लेमर : यह सभी जानकारी डाक्टरों से बातचीत और इंटरनेट पर मौजूद डाटा से एकत्रित की गई है। किसी भी पदार्थ के सेवन से पहले डॉक्टर की परामर्श जरूर लें। इससे जाने वाली हानि और इसके तथ्यों के लिए दैनिक सवेरा जिम्मेवार नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें