Phone Addiction In Old People: जब मोबाइल और सोशल मीडिया की लत की बात होती है, तो आमतौर पर इसका नाम बच्चों और टीनएजर्स के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन अब यह समस्या सिर्फ़ युवाओं तक सीमित नहीं रही। हालिया रिपोर्ट और रिसर्च में सामने आया है कि बुजुर्ग भी फोन और डिजिटल डिवाइसेस के बहुत अधिक इस्तेमाल के आदी हो गए हैं।
पिछले एक दशक में बढ़ा डिजिटल यूज
50 साल से अधिक उम्र के लोग अब स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी पर पहले की तुलना में अधिक समय बिता रहे हैं। वे देर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और एआई चैटबॉट्स के साथ बातचीत में लगे रहते हैं। 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं, जबकि 50+ उम्र के लोग हर हफ्ते कई घंटे डिजिटल डिवाइसेस पर व्यतीत करने लगे हैं।
ये भी पढ़ें :
एआई और सोशल मीडिया का क्रेज
बुजुर्ग अब फैमिली टाइम में भी सोशल मीडिया स्क्रॉल और AI चैटिंग में व्यस्त रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी समेत सभी डिजिटल डिवाइसेस का स्क्रीन टाइम जोड़ा जाए, तो बुजुर्गों का स्क्रीन टाइम युवाओं से भी अधिक हो गया है।
ज्यादा स्क्रीन टाइम के नुकसान
अत्यधिक डिजिटल यूज के कारण बुजुर्गों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो रही है और एंग्जायटी का स्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा, देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद पर भी बुरा असर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल डिवाइसेस का संतुलित इस्तेमाल ही बुजुर्गों की मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी है।
ये भी देखें :

