Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health News: कमर और पीठ दर्द से हैं परेशान? रोज करें अर्ध भेकासन, सेहत को मिलेंगे फायदे

November 26, 2026

Health News: कमर और पीठ दर्द से हैं परेशान? रोज करें अर्ध भेकासन, सेहत को मिलेंगे फायदे

Practice Ardha Bhekasana daily: आजकल घंटों बैठकर काम करने और मोबाइल चलाने की वजह से लोगों को पीठ दर्द और शरीर में अकड़न की परेशानी होने लगी है। ऐसे में योग करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि योग में एक ऐसा ही आसन है अर्ध भेकासन। इसे रोज करने से पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है और शरीर का लचीलापन भी बढ़ सकता है।

पीठ दर्द और अकड़न में मिल सकती है राहत

अर्ध भेकासन करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें अक्सर पीठ में दर्द और अकड़न की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों के लिए यह आसन फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें :

शरीर को सीधा रखने में करता है मदद

मोबाइल चलाते समय या ऑफिस में काम करते समय कई लोग झुककर बैठते हैं। इससे शरीर की बनावट पर असर पड़ सकता है। अर्ध भेकासन करने से छाती और कंधों में खिंचाव आता है। इससे शरीर को सही तरीके से सीधा रखने में मदद मिल सकती है।

शरीर का लचीलापन बढ़ाता है

इस आसन को करने से पैरों, घुटनों और कूल्हों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे शरीर का लचीलापन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही मन को शांत रखने में भी योग सहायक होता है।

ये भी पढ़ें :

इन लोगों को नहीं करना चाहिए यह आसन

अर्ध भेकासन करते समय घुटनों पर ज्यादा जोर न डालें। शुरुआत में योग प्रशिक्षक की मदद लें। गर्भवती महिलाएं, हर्निया के मरीज और पेट की सर्जरी करा चुके लोग इसे न करें। हाई ब्लड प्रेशर या माइग्रेन की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आसन करते समय दर्द हो तो तुरंत रुक जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें