Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Winter Season : सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत

December 23, 2024

Winter Season : सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत

Winter Season : सर्दियों का मौसम वास्तव में अपनी तरह की समस्याएं लेकर आता है, खासकर इस दौरान उन महिलाओं को सचेत रहने की जरूरत है जो मां बनने जा रही हैं। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दियों में अपने इस खास पल की तैयारी के लिए हम आपको कुछ जानकारी देने जा रहे है। इसको लेकर आईएएनएस ने सीके बिरला अस्पताल दिल्ली में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सलाहकार डॉ. प्रियंका सुहाग से बात की। उन्होंने कहा, ‘सर्दियों के दौरान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी डाइट में संतुलित आहार लेने की जरूरत है। गर्म सूप, मौसमी सब्जियां और संतरे जैसे फल खाने से आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।’ आगे कहा, ‘सर्दियों के दौरान शुष्क हवा के कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप दिन भर में भरपूर मात्र में तरल पदार्थ लें, जिससे बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहे। ऐसे में कपड़ों पर भी खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में वही विकल्प चुनिए जो गर्म होने के साथ आरामदायक भी हों। इसलिए ऐसे लेयर्ड कपड़े चुनें जो आपको बदलते इनडोर और आउटडोर तापमान के हिसाब से ढलने में मदद करें। सर्दियों के लिए मैटरनिटी वियर खरीदें, जिसमें गर्म टॉप, स्ट्रेची लेगिंग और नॉन-स्लिप फुटवियर शामिल हों, ताकि ठंड से बचा जा सके।’

अगर आप चाहते हैं कि शुष्क हवा नाक बंद होने की समस्या न पैदा करे, तो ह्यूमिडिफायर लें : डॉ. प्रियंका सुहाग
डॉ. प्रियंका सुहाग ने बताया, ‘अगर आप चाहते हैं कि शुष्क हवा नाक बंद होने की समस्या न पैदा करे, तो ह्यूमिडिफायर लें। इसके अलावा, अपने नवजात शिशु के लिए मुलायम बिस्तर और आरामदायक सोने की जगह बनाकर बच्चे के आने की तैयारी करें।’ आगे बताया, ‘सर्दियों में डिलीवरी के लिए अस्पताल का बैग पैक करने के लिए भी तैयार की आवश्यकता होती है। इसमें मां और बच्चे दोनों के लिए स्वेटर, मोजे और कंबल जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए। इसमें गर्म पेय के लिए थर्मस, मॉइस्चराइजिंग लिप बाम और ठहरने को और अधिक सुखद बनाने के लिए आरामदायक चप्पल भी शामिल होनी चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेज, टॉयलेटरीज और प्रसव के बाद की देखभाल की वस्तुओं को शामिल करना न भूलें।’ सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की बहुत बारीकी से निगरानी रखनी जरूरी है। ऐसे में सर्दी या फ्लू जैसी सभी बीमारियों के बारे में सतर्क रहें और बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सर्दियों में प्रसवोत्तर देखभाल के लिए अपने बच्चे पर विशेष ध्यान देते हुए कुछ खास चीजों पर ध्यान देने की जरूरत
स्ट्रेचिंग या प्रसव पूर्व योग जैसी सरल गतिविधियों के साथ घर के अंदर व्यायाम करें, इससे रक्त संचार में सुधार होगा और ठंड के मौसम में अकड़न कम होगी।’ सर्दियों में प्रसवोत्तर देखभाल के लिए अपने बच्चे पर विशेष ध्यान देते हुए कुछ खास चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। गर्म कपड़ों के साथ कमरे का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। मौसमी धूप की कमी को दूर करने के लिए अपने विशेष रूप से विटामिन डी लेना जारी रखें। इन सभी चीजों को अपनाकर, आप अपने नन्हे-मुन्नों के आगमन की तैयारी करते हुए सर्दियों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस रोमांचक यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सलाह और सहायता के लिए लगातार अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें