Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर मर्ज की दवा है कच्चा प्याज, जानें इसके फायदों के बारे में

February 26, 2023

हर मर्ज की दवा है कच्चा प्याज, जानें इसके फायदों के बारे में

कई लोग खाने के साथ कच्चा प्याज़ खाते हैं। ये ना सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि हमारी सेहत को भी बहुत से फायदे पहुंचाता है। प्याज खाने से जोड़ों की बीमारी और कई तरह के इंफेक्शन से शरीर को बचाया जा सकता हैI कच्चे प्याज का इस्तेमाल बहुत चीजों में किया जाता है जैसे – सैंडविच, सलाद या फिर चाट और अदि ,ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में –

1. प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए बेहद फायदेमंद हैं। प्याज खाने से कब्ज दूर हो जाती है। प्याज़ मे फाइबर भी होता है जो पेट की गन्दगी बाहर निकलने मे मदद करता है I

2. सर्दी, कफ या खराश से होने पर प्याज़ का रस पीने से भी राहत मिलती है । इसमें गुड़ या शहद मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है।

3.नाक से खून बह रहा हो तो कच्चा प्याज काट कर सूघने से भी राहत मिलती है । इसके अलावा यदि पाइल्स की समस्या हो तो सफेद प्याज खाए यह इस समस्या से निजात दिलाएगा ।

4. रोजाना प्याज खाने से इंसुलिन पैदा होता है। डायबिटिक मरीज़ को खाने के साथ रोज सलाद मे प्याज़ का सेवन करना चाहिए ।

5. कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होता है। इसीलिए यह कोलेस्ट्रॉल को भी काबू में रखता है और दिल को बीमारियों से बचाता है।

6. गर्मियों में प्याज रोज खाना चाहिए। यह आपको लू लगने से बचाएगा।

7. 3 चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से मासिक धर्म की अनियमितता व उस दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

8. प्याज के रस में दही, तुलसी का रस और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है और रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें