Recipe: शाम की भूख मिटाएगा ‘Cheese Chilli Dosa’, हर कोई करेगा करेंगे पसंद

आवश्यक सामग्री: उड़द की दाल – 100 ग्राम चना दाल – 50 ग्राम चावल – 1/2 किलो नमक – स्वादानुसार चेडर चीज़ – 50 ग्राम (कद्दूकस किया) चिली फलेक्स – आवश्यकतानुसार तेल – जरूरतानुसार बनाने की वि​धि: – एक बाउल में चावल और दाल डालकर रात भर भिगोएं। – सुबह उसमें नमक मिलाकर मिक्सी में.

आवश्यक सामग्री:
उड़द की दाल – 100 ग्राम
चना दाल – 50 ग्राम
चावल – 1/2 किलो
नमक – स्वादानुसार
चेडर चीज़ – 50 ग्राम (कद्दूकस किया)
चिली फलेक्स – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरतानुसार

बनाने की वि​धि:
– एक बाउल में चावल और दाल डालकर रात भर भिगोएं।
– सुबह उसमें नमक मिलाकर मिक्सी में पीसकर बैटर तैयार करें।
– तवा गर्म करके उसपर तेल डालें।
– अब तवे पर बैटर डालकर गोलाकार में फैलाएं।
– साइड से तेल लगाकर डोसे को पकाएं।
– ऊपर से चीज और चिली फ्लेक्स डालकर फोल्ड करें।
– डोसे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
– इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
– लीजिए आपका चीज चिली डोसा बनकर तैयार है।

- विज्ञापन -

Latest News