Recipe: शाम की भूख के लिए बना कर खाएं आज ‘Gobi Manchurian’

आवश्यक सामग्री गोभी – 3 मैदा – 2 कप कश्मीरी लाल मिर्च – 1 कप प्याज – 2-3 (बारीक कटे हुए) हरी मिर्च – 2 (कटी हुई) ग्रीन चीली सॉस – 1/2 चम्मच अदरक – 1 चम्मच सोया सॉस – 1/2 चम्मच टोमेटो सॉस – 1/2 चम्मच पानी – 2 कप नमक – स्वाद अनुसार.

आवश्यक सामग्री
गोभी – 3
मैदा – 2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 कप
प्याज – 2-3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
ग्रीन चीली सॉस – 1/2 चम्मच
अदरक – 1 चम्मच
सोया सॉस – 1/2 चम्मच
टोमेटो सॉस – 1/2 चम्मच
पानी – 2 कप
नमक – स्वाद अनुसार
सफेद सिरका – 1 चम्मच
तेल – जरूरत अनुसार
मक्की का आटा – 1 कप

बनाने की विधि
– सबसे पहले एक बाउल में मक्की का आटा और मैदा मिक्स कर लें।
– इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
– अब इस मिश्रण में कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं और घोल अच्छे से तैयार कर लें।
– इसके बाद गोभी को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
– कटी हुई गोभी अब मक्की के आटे के घोल में मिलाएं।
– एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
– तेल गर्म हो जाने के बाद घोल में मिलाई हुई गोभी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
– फ्राई हो जाने पर गोभी किसी बर्तन में निकाल लें।
– इसके बाद एक पेन में दोबारा तेल गर्म करें। तेल में अदरक, प्याज डालकर फ्राई कर लें।
– अब इसमें टोमेटा सॉस, ग्रीन चीली सॉस,नमक और सोया सॉस डालकर अच्छे से भून लें।
– मिश्रण में थोड़ा सा पानी और सफेद सिरका मिलाएं।
– मिश्रण को थोड़ा सा गाढ़ा होने दें।
– इसके बाद इसमें फ्राई की हुई गोभी मिला दें।
– गोभी को अच्छे से मिश्रण में मिक्स कर लें।
– आपका टेस्टी होटल स्टाइल गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News