Site icon Dainik Savera Times

Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं आज स्वादिष्ट ‘Mozzarella Cheese Sticks’

सामग्री

आटा- ¼ कप
ब्रेडक्रंब-1 कप
अंडे- 2
दूध- 1 चम्मच
पौंड मोजरेला चीज- 1
वनस्पति तेल- 1 कप
पिज्जा सॉस- 1 कप

विधि

1.मोजरेला चीज स्टिक्स को बनाने के लिए सबसे पहले मोजरेला चीज को फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा लंबा काट लें।
2.अब अक बर्तन में अंडे और दूध को फेंट लें
3.मोजेरेला चीज के हर स्टिक को आटे के साथ कोट करें, फिर अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब में रोल करें।
4.चीज को अंडे के मिश्रण मे दोबारा डुबाएं। ऐसा करने से चीज के पिघलकर बाहर आने का खतरा नहीं रहता
5.इस कोटेड चीज स्टिक्स को करीब 45 मिनट के लिए फ्रिज में रखें
6.कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो फ्रिज से स्टिक्स निकालकर सावधानी के साथ लगभग एक मिनट के लिए या सुनहरा होने तक पकाएं।
7.इन स्टिक्स को कढाई से निकालकर टीशू पेपर या किचन टावल पर रखें, जिससे इनमें से अतिरिक्त तेल निकल जाए।
8.तारतार सॉस के साथ गर्मागरम मोजरेला चीज स्टिक्स परोसें।

Exit mobile version