Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe : आज बच्चों के लिए घर में ही बनाएं ‘Faluda Kulfi’, जानें इसकी विधि

April 13, 2023

Recipe : आज बच्चों के लिए घर में ही बनाएं ‘Faluda Kulfi’, जानें इसकी विधि

आवश्यक सामग्री :
फालूदा के लिए-
*कॉर्न फ्लोर – 400 ग्राम,
*पीला रंग – 2-3 बूंदें,
*पानी– 400 मिली।

कुल्फी के लिए-
*दूध – 500 मिली0,
*शक्कर – 100 ग्राम,
*छोटी इलायची पाउडर– 01 चुटकी,
*पिस्ता – 20 ग्राम (छिला हुआ),
*काजू– 20 ग्राम (कटे हुए),
*केसर – 01 चुटकी,
*पीला रंग – 02 चुटकी।

फालूदा कुल्‍फी बनाने की विधि :
*फालूदा बनाने की विधि‍: फालूदा कुल्‍फीके लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलायें और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकायें। मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और फालूदा प्रेस में डालें। प्रेस को ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं। फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें।

*कुल्फी बनाने की विधि‍ : एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें। कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें। मीडियम आंच पर दूध को पकायें और लगातार चलाते रहें। जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें शक्कर मिला दें।

*शक्कर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें। फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें। दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें।

*2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं। इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी। अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर पेश करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें