Site icon Dainik Savera Times

Recipe: ठंड के मौसम में आज बनाएं गरमा-गर्म ‘Poha’, खाने में होगा बेहद आसान

सामग्री
पोहा – 3 कप
तेल – जरुरतअनुसार
हींग – 2 चुटकी
राई – 1 चम्मच
प्याज – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
हरी मिर्च – 1
नींबू का रस – 2 चम्मच
हरा धनिया – 1 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप पोहे को धोकर साफ कर लें।
2. फिर एक कढ़ाई में तेल डालें और गर्म कर लें।
3. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें हींग और राई डाल दें।
4. दोनों चीजों को भूनने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें।
5. प्याज को हल्का गोल्डन होने तक भूनें।
6. फिर इसमें हल्दी, नमक और पोहा डाल दें।
7. मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और भून लें।
8. गैस की आंच धीमी कर लें और इसमें हरी मिर्च काटकर डालें।
9. जैसे सारी चीजें पक जाएं तो इसमें नींबू का रस और धनिया बारीक-बारीक काटकर डालें।
10. आपका स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है। धनिया पत्ते के साथ गर्निश करके सर्व करें।

Exit mobile version