Site icon Dainik Savera Times

Recipe: मीठे के शौकीन आज ट्राई करें रागी के आटे से बने ये स्वादिष्ट Malpua

सामग्री:
मालपुआ के लिए
रागी आटा- 4 टेबल स्पून
गेहूं का आटा- 2 टेबल स्पून
दलिया- 1 कप
दूध- 2-3 टेबल स्पून
चीनी- स्वादानुसार
राइस ब्रान ऑयल- 1 टी स्पून
गार्निशिंग के लिए अनार

भरावन सामग्री:
खरबूजे के बीज- 2 टी स्पून
नारियल, कद्दूकस किया हुआ- 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
ऑर्गेनिक शहद- 1 टी स्पून

बनाने की विधि:
1. सभी तरह के आटे को दूध के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
2. इसके बाद उसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं।
3. अलग से एक पैन में थोड़ा सा राइस ब्रान ऑयल डालें। फिर बनाए गए मालपुआ के मिश्रण को पैन में डालकर दोनों तरफ से हल्का भून लें, जब तक वह हल्का भूरे रंग का न हो जाए।
4. हल्का नर्म रहने पर इसे पैन से निकालें और नारियल का मिक्सचर डालकर इसे फोल्ड कर लें।
5. गार्निशिंग के लिए इस पर अनार डालकर सर्व करें।

 

Exit mobile version