Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: बच्चों को आज स्नैक्स में बना कर खिलाएं सब्जियों से भरपूर ये टेस्टी Pasta

January 30, 2023

Recipe: बच्चों को आज स्नैक्स में बना कर खिलाएं सब्जियों से भरपूर ये टेस्टी Pasta

आवश्यक सामग्री:
– 2 कप व्हीट पास्ता
– 1 बारीक कटा टमाटर
– 1 बारीक कटा प्याज
– 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
– 1 चम्मच जिंजर-गार्लिक पेस्ट
– आधा छोटा कप टमाटर की प्यूरी
– आधा छोटा कप क्रीम
– 2 चम्मच बटर
– स्वादानुसार नमक
– आधा चम्मच ऑरेगैनो
– आधा चम्मच चिली फ्लेक्स

बनाने की विधि:
वेज लोडेड पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी डालें। अब इसमें पास्ता और थोड़ा सा नमक डालें। अब 4-5 बूंद तेल डालकर पास्ता को बॉयल होने दें। पास्ता को घोटना नहीं है बस इतना पकाना है कि ये कच्चा न रहे।

इसके बाद एक पैन को गैस पर रखकर इसमें बटर डालें। अब इसमें जिंजर-गार्लिक पेस्ट डाल दें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। इसमें गाजर, स्वीट कॉर्न और ब्रोकली भी डाल सकते हैं।

इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर मिक्स करें। इसमें नमक डालें। अब इसमें चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डाल कर मिक्स करें। इसमें क्रीम डाल कर अच्छे से मिक्स करें। कई लोग चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो नहीं खाते तो आप भी चाहें तो इसे स्किप कर सकते हैं। आप इस डिश को एक बार जरूर ट्राई करें। घर में सभी को ये पसंद आएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें