Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शरीर में हर तरह की कमी को पूरा करता है सलाद, जानें इसके फायदों के बारे में

February 7, 2023

शरीर में हर तरह की कमी को पूरा करता है सलाद, जानें इसके फायदों के बारे में

जीवन में काम के साथ-साथ हमारे सेहत का भी बेहतर होना बहुत ही जरुरी है। यदी स्वास्थ्य़ ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो हम अपने जीवन को किस तरह जी पाएंगे। आजकल के लोग अपने काम को लेकर इतने बिजी हो चुके है कि उन्हे अपने सेहत के बारे मे ख्याल ही नही है। उन्हें घर के खाने से ज्यादा बेहतर बाजार का खाना पसन्द हैं जो कि स्वास्थय के लिए नुकसानदायक और बीमारियों का कारण बनता है। घर का खाना बेहद पोष्टिक आहारो से भरपूर और हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमन्द होता है। इन्ही पोष्टिक आहारो में से एक है सलाद, जो के शरीर में होने वाली पोषक तत्वों को पूरा करता है और कई तरह के फायदे आपको पहुंचाता है। इसी के साथ चलिए जानते है किस सलाद से किस किस पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और क्या फायदे होते हैं।

# प्याज़ की सलाद: प्याज़ की सलाद का सेवन करने से लू सबंधित समस्या उत्पन्न नहीं होती है। प्याज़ के एंटीओजिंग गुण शरीर को गर्मी के दिनों में ठंडक देने का काम करते है और जरूरी नहीं की प्याज़ को गर्मी में ही खाए इसे किसी भी मौसम में खा सकते है।

# चुकंदर की सलाद: चुकंदर की तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन सलाद के रूप में करने से शरीर को उचित मात्रा में ठंडक का अहसास कराते है।चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व शरीर की सभी कमियों की पूर्ति करती है।

# खीरे और ककड़ी की सलाद: खीरे का सेवन करना शरीर को अपनी की कमी पूरी करता है और साथ में ककड़ी का सेवन करने से भी प्रोटीन और पानी की कमी को पूरा किया जाता है। खीरे और ककड़ी का सेवन कभी भी किया जा सकता हैयह जरूरी नही की इसे किसी भी मौसम के अनरूप ही खाया जाये।

# अंकुरित सलाद: इस सलाद में मुंग, मोठ और काले चने इत्यादि होते है जिनके सेवन से स्वास्थ्य तो ठीक ही रहता है और साथ ही पाचन संस्थान भी सही रहता है।

# टमाटर की सलाद: टमाटर का उपयोग चेहरे को सुंदर बनाने के साथ साथ सेहत को भी अच्छी बनाने के लिए किया जाता है। रोज़ एक टमाटर का सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है और साथ ही यह सुपाच्य भी होता है और इसका स्वाद भी भी बहुत ही अच्छा रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें