Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चॉकलेट पेडीक्योर से कहें क्रैक हील्स को बाय-बाय

August 23, 2023

चॉकलेट पेडीक्योर से कहें क्रैक हील्स को बाय-बाय

ऐसी कोई महिला या लड़की होगी जो नहीं चाहेगी कि उसके पैर खूबसूरत दिखें? अकसर फटी एड़ियां ना सिर्फआपके पैरों में दर्द देती हैं बल्कि उनकी खूबसूरती को भी कम कर देती हैं। अब आपको किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो तो एड़ियों को छुपाने की जरूरत नहीं। बल्कि आप अपने सुंदर-सुंदर पैरों को बेहिचक दिखाएं। बस आपको इसके लिए चॉकलेट पैडिक्योर करना है। जी हां चॉकलेट पैडीक्योर पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही स्किन को मॉइश्चर मिलता है। चॉकलेट पैडीक्योर आप आसानी से घर पर भी कर सकती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे हो चॉकलेट पैडीक्योर घर पर।

हमें चाहिए : 4 1/2 कप पिघली हुई चॉकलेट, 2 कप दूध , थोड़ा शहद , एक टब गर्म पानी , चॉकलेट स्क्र ब , मॉइश्चराइजर , नेल फाइलर किट

– लगाने का ये है तरीका इस के लिए सबसे पहले नाखूनों को साफ करें और काटकर शेप दें। अब एक बाल्टी गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालें व 10-15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें। इसके बाद चॉकलेट और दूध का पेस्ट बनायें। अब इस पेस्ट में पैर डालें। कम से कम 20 मिनट तक। इसके बाद पैर धो लें और स्क्रब करें। चाहे तो घर पर ही चॉकलेट स्क्र ब तैयार कर सकती हैं। 5- 10 मिनट तक पैरों की स्क्रबिंग के बाद ठंडे पानी से पैरों को साफ करें। फिर मॉइश्चराइजर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें। बाद में अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं।

हाइड्रेट और मॉइश्चराइज कर सुंदरता निखारने में सहायक है। चॉकलेट सिर्फटेस्ट के लिए ही नहीं पैरों के लिए भी बेस्ट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें