Site icon Dainik Savera Times

घर आए मेहमानों को Snack में परोसे Palak Oats Vada

सामग्री
100 ग्राम पालक के मुलायम पत्ते
3/4 कप ओट्स
1/4 कप मूंग दाल पाऊडर
1/4 कप ब्रैडक्रंब्स
1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च पेस्ट
1/2 कप आलू उबले व मैश किए
थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
1 बड़ा चम्मच दही, डीप फ्राई करने के लिए रिफाइंड ऑयल, लालमिर्च पाऊडर, अमचूर पाऊडर, चाटमसाला
नमक स्वादानुसार

विधि
ओट्स को तवे पर हलका सा भूनें और ठंडा कर के मिक्सी में पीस लें। पालक के पत्तों को धो कर बारीक काटे लें। फिर बाकी सारी सामग्री मिलाएं। नीबू के बराबर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण ले कर गोल करें। फिर हाथ से थोड़ा चपटा करें और उंगली से बीच में छेद कर लें। गर्म तेल में धीमी आंच पर ओट्स वड़ा सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। चटनी या सौस के साथ सर्व करें।

Exit mobile version