Site icon Dainik Savera Times

Solo Trip का बना रहे हैं प्लान? अकेले सफर पर जाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

Solo Trip

Solo Trip

Solo Trip Tips : आजकल अकेले घूमने यानी सोलो ट्रिप का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग नई जगहों पर घूमने और खुद के साथ समय बिताने के लिए अकेले सफर करना पसंद करते हैं। अकेले घूमने में अपनी मर्जी से घूमने की आजादी मिलती है, लेकिन इसके साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जरूर याद रखें।

जाने से पहले पूरी तैयारी करें

अकेले घूमने जाने से पहले उस जगह के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें। वहां का मौसम, होटल, घूमने की जगहें और आने-जाने के साधनों के बारे में पता कर लें। कोशिश करें कि नई जगह पर दिन के समय ही पहुंचें। होटल की बुकिंग पहले से कर लें और उसका पता फोन में सेव रखें। टिकट और पहचान पत्र जैसी जरूरी चीजें अपने पास रखें। साथ ही जरूरत से ज्यादा सामान लेकर जाने से बचें, क्योंकि अकेले सफर में सामान संभालना मुश्किल हो सकता है।

अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें

सोलो ट्रिप के दौरान नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है, लेकिन हर किसी पर जल्दी भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपने होटल का पता या निजी जानकारी न बताएं। रात में सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें। हमेशा भीड़ वाली और सुरक्षित जगहों पर ही घूमने की कोशिश करें। कैब या ऑटो लेते समय गाड़ी और ड्राइवर की जानकारी जरूर चेक करें।

परिवार को देते रहें अपनी जानकारी

अकेले सफर करते समय अपने परिवार या किसी करीबी दोस्त को यात्रा की पूरी जानकारी जरूर दें। उन्हें होटल का पता और यात्रा की तारीख बता दें। समय-समय पर अपनी लोकेशन और हालचाल भी बताते रहें। इसके अलावा फोन को चार्ज रखें और अपने साथ पावर बैंक जरूर रखें। ज्यादा कैश रखने से बचें और कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करें।

Exit mobile version