Dainik Savera Times

घर पर बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी Sweet Corn Tikki…पढ़ें आसान Recipe

Lifestyle: स्वीट कॉर्न टिक्की एक ऐसा स्नैक है जिसे बच्चे-बूढ़े सभी पसंद करते हैं। यह हल्का, कुरकुरा और स्वाद से भरपूर होता है। अगर आप घर पर कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो स्वीट कॉर्न टिक्की आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री:

2 स्वीट कॉर्न (भुट्टे)

3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

2 टेबल स्पून बेसन

4 टेबल स्पून चावल का आटा

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टीस्पून चाट मसाला

1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर

1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर

1 टीस्पून नमक या स्वादानुसार

1 टेबल स्पून तेल

बनाने की विधि:

-सबसे पहले भुट्टे को छीलकर उसके दानों को चाकू की मदद से काट लें। इसके बाद कटे हुए भुट्टे में हरी मिर्च और नमक डालकर लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि भुट्टे में थोड़ी नमी आ जाए।

-इसके बाद सारी सामग्री: लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण से टिक्कियां बना लें।

-एयर फ्रायर को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। टिक्कियों को हल्का सा तेल लगाकर एयर फ्रायर में रखें और 10-15 मिनट तक फ्राई करें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।

-आपकी क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न टिक्की तैयार है। इसे हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें।

खास बातें:

एयर फ्रायर में बनने वाली टिक्की कम तेल में हल्की और सेहतमंद होती है।

चावल के आटे से टिक्की क्रिस्पी बनती है और बेसन से वे बंधती हैं।

अमचूर पाउडर और चाट मसाले से टिक्की में एक खट्टा-मीठा जायका आता है जो इसे और भी मजेदार बनाता है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से दी थी मात 

Exit mobile version