Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह करें कर्ली हेयर की देखभाल, बनी रहेगी खूबसूरती

March 19, 2023

इस तरह करें कर्ली हेयर की देखभाल, बनी रहेगी खूबसूरती

कर्ली हेयर आज कल लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। ये आपकी लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बनाने का काम काम करते हैं। परन्तु इनकी देखभाल करना एक बेहद मिश्किल काम है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से कर्ली हेयर की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।

– बालों को शैंपू करके सुखाने के बाद स्टाइलिंग प्रौडक्ट्स या सीरम (Serum) का इस्तेमाल करें। इससे बाल सुलझे हुए रहेंगे, जिन्हें आप आसानी से मैनेज कर सकेंगी।

– कर्ली बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए शैंपू (Shampoo) के बाद कंडिशनर लगाना न भूलें। इससे आपके बालों की अंदर से कंडिशनिंग होगी।

– बालों को कंघी करते समय कर्लिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। बालों को सुखाने के लिए सौफ्ट कौटन टौवेल (Cotton Towel) यूज करें। सुखाते समय बालों को टौवेल से न रगड़े बल्कि बालों को कौटन टौवेल से पोंछते हुए सुखाएं।

– कर्ली बालों को सुलझाने के लिए हेयर ब्रश (Hair Brush) का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय मोटी कंघी से बाल झाड़ें। आसानी से कंघी करने के लिए बालों को हल्का गीला कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें