Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tanning Removal Face Pack: चंदन पाउडर से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक चीजें…चेहरे पर आएगा ग्लो

June 4, 2025

Tanning Removal Face Pack: चंदन पाउडर से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक चीजें…चेहरे पर आएगा ग्लो

Tanning Removal Face Pack : गर्मियों के मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण स्किन पर टैनिंग होना एक आम समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं, तो चंदन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चंदन न सिर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि उसमें एंटीसेप्टिक और एंटीटैनिंग गुण भी पाए जाते हैं। खास बात यह है कि जब आप चंदन को कुछ प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग और टैन-फ्री बना देता है।

चंदन के साथ मिलाने वाली 3 असरदार चीजें

1. गुलाब जल

गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और पोर्स को टाइट करता है। जब आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाते हैं, तो यह टैनिंग हटाने में तेजी से काम करता है। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर सादे पानी से धो लें।

2. एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की सूजन और जलन को शांत करते हैं। चंदन पाउडर में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और रंगत भी निखरती है।

3. दूध या मलाई

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। चंदन और दूध का पैक टैनिंग को धीरे-धीरे कम करता है और स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है। हफ्ते में 2 बार यह पैक लगाएं।

कैसे करें इस्तेमाल:

– एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच चंदन पाउडर लें।
– उसमें ऊपर बताई गई कोई एक चीज़ मिलाएं।
– अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और साफ चेहरे पर लगाएं।
– 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें