Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस लिए सेहत के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है खजूर, जानें इसके फायदे

January 29, 2023

इस लिए सेहत के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है खजूर, जानें इसके फायदे

खजूर जितनी स्वादिष्ट होती है उससे कहीं ज्यादा वे हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जैसे- आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स आदी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर बहुत फायदा करता है क्योंकि यह मानसिक व शारीरिक शक्ति प्रदान करता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि ये और भी कई प्रकार के फायदे आपको पहुंचाता है। चलिए इन्ही के साथ आपको बताते हैं इससे जुड़े फायदों के बारे में –

1. इसे खाली पेट खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। जिन लोगों को कब्‍ज की परेशानी है, वे रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह इसे खा ले। खजूर में प्रोटीन, रेशा और पोषण होता है, जिससे कब्‍ज की समस्‍या दूर हो जाती है।

2. दांत का दर्द और उसकी सडऩ को खजूर दूर करता है। इसमें फ्लोरीन नामक मिनरल होता है जो कि दांतों की समस्‍या को दूर करता है।

3. वजन कम करने के लिए आपको संतुलित मात्रा में खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में निकोटिन होता है जो शरीर की पाचन क्रिया और आंतों की समस्या का इलाज करता है।

4. महिलाओं में खजूर खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है, और इसके साथ ही कमर दर्द में भी लाभ मिलता है।

5. यौन शक्ति को बढाने में खजूर की अहम भूमिका निभाता है। खजूर को रातभर दूध में गलाकर सुबह पीस लेना चाहिए और फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से यौन सम्बन्धी समस्याओं में बहुत लाभ मिलता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें