लहंगे में सजी दुल्हन इन बातों का रखें जरूर ध्यान

सुहाग की लाली हाथों में लगी मेहंदी के बूटों से होती हुए तन पर सजे लहंगे पर बिखर जाती है, तो किसी के हो जाने के अहसास भर से रूप निखर जाता है। जो बात लहंगे में है, वह और किसी परिधान में कहां। विवाह अवसर पर दुल्हन के लहंगे के साथ मेकअप के लिए.

सुहाग की लाली हाथों में लगी मेहंदी के बूटों से होती हुए तन पर सजे लहंगे पर बिखर जाती है, तो किसी के हो जाने के अहसास भर से रूप निखर जाता है। जो बात लहंगे में है, वह और किसी परिधान में कहां। विवाह अवसर पर दुल्हन के लहंगे के साथ मेकअप के लिए किन बातों का खयाल रखना चाहिए, आइए जानते हैं कैसा हो आपका लहंगा।

स्ट्रेट कट लहंगा बर्ड आॅफ पैराडाइज मेकअप स्ट्रेट कट लहंगे पर सूट करता है। यह नया स्टाइल है जो कि स्मोकी आई या फिर कैट आई मेकअप का अपग्रेडेड वर्जन है। इस आई मेकअप को करने के लिए ज्यादा रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप को यह कलर ज्यादा भड़कीला लगे तो इसे काले रंग के साथ अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस लुक को पाने के लिए निआॅन और पिंक रंग की अपेक्षा पीकॉक जैसे रंगों का चुनाव करें। मेकअप को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये रंग एक ही तरह के न हों। इस के लिए नरिशिंग मॉइश्चराइजर से चेहरे और गरदन पर मसाज करें। गालों व जॉलाइन के नीचे और माथे के ऊपरी हिस्से पर कंटूरिंग के लिए गहरा शेड लगाएं।

आंखों के नीचे करैक्टर लगाएं। चेहरे के बाकी हिस्से पर फाऊंडेशन लगाएं। गीले स्पौंज की मदद से ब्लैंड करें। चीकबोंस के ऊपरी हिस्से पर हाईलाइटर लगाएं और गालों के उभारों पर गुलाबी ब्लश थपथपाएं। नैचुरल लुक के लिए इन्हें अच्छी तरह ब्लैंड करें। गहरे शेड के बैंगनी आईशैडो को पैंसिल ब्रश की मदद से विंग्ड शेप में लगाएं। इसे लैशलाइन से शुरु आत करते हुए आंखों के बाहरी हिस्सों तक लगाएं और उस के बाद अपनी नैचुरल क्र ीज लाइन तक इसे बढ़ाएं। आइलिड्स के बीचोंबीच चटक नीला आइशैडो लगाएं। नीले का गहरा शेड लें और बैंगनी व चटक नीले आइशैडो को ब्लैंड करने के लिए इस्तेमाल करें। निचली लैशलाइन पर गुलाबी या बैंगनी आइशैडो लगाएं। निचली वाटरलाइन पर काजल लगाएं। गुलाबी न्यूड लिप कलर से अपने लुक को पूरा करें।

अनारकली लहंगा अनारकली लहंगे के साथ ऐथनिक लुक का मेकअप बड़ा सूट करता है। ऐथनिक मेकअप के लिए काजल बहुत जरूरी है। यदि किसी डे इवेंट के लिए सिंपल अनारकली लहंगा पहना है तो बेसिक आई लाइनर लगाने के बाद लोअर लैशलाइन पर काजल लगाएं। यदि इवैंट नाइट में है तो स्मोकी आइज मेकअप के लिए डार्ककाजल लगा कर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। ऐथनिक वियर के साथ जो ज्वैलरी कैरी की जा रही है उस के हिसाब से मेकअप किया जाना भी जरूरी है। हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ हाईलाइट मेकअप जैसे ग्लिटरी ड्रैमेटिकल आईज मेकअप करना ब्यूटी के बेसिक रूल्स के खिलाफ है। ऐथनिक लुक के लिए ब्लश करता हुआ चेहरा अच्छा लगता है। इसलिए मेकअप करने के पहले चेहरे को क्लीन कर के फ्रैश लुक देना चाहिए। ऐथनिक लुक में ब्राइट कलर लिपिस्टक जंचती है लाइट शेड नहीं। फिश कट लहंगा फिश कट लहंगे के साथ न्यूड मेकअप के जरिए आप पॉलिश्ड एवं आकर्षक लुक पा सकती हैं। न्यूड मेकअप आप की त्वचा को इवन टोन रखता है। आप का मेकअप बेस जितना न्यूट्रल होगा आप उतनी ही खूबसूरत लगेंगी। डार्क स्किन के न्यूड मेकअप के लिए ब्रौंज या गोल्डन कलर की लिपिस्टक आप को शाइनर लुक देगी। डार्कस्किन टोन पर गोल्डन ब्राऊन आईशैडो के साथ पिंक ब्राऊन शेड में ब्लशर का प्रयोग करें। मीडियम स्किन के न्यूड मेकअप के लिए मोव कलर का लिप शेड लुक को फ्लालैस टच देता है। इस तरह की स्किन के लिए पेल गोल्डन ब्राऊन आईशैडों के साथ पिंक ब्राऊन में ब्लश का प्रयोग करें। यह आप को नैचुरल लुक देगा। फेयर स्किन के न्यूड मेकअप के लिए चीक बोंस पर अच्छे से हनी ऐप्रीकौट कलर में ब्लश लगाएं। अपनी आंखों के साकेट्स पर लाइट कलर में शिमरी आईशैडो का प्रयोग करें। अपने लिप्स को न तो ओवरग्लौसी होने दें न ही मैट लगने दें। इस के लिए आप क्र ीम बेस्ड लिप शेड या बाम का उपयोग कर सकती हैं। इस से आप का चेहरा और भी ज्यादा निखरा हुआ लगेगा। नैचुरल मेकअप के साथ खुले स्ट्रेट बाल, छोटी सी बिंदी और मांग टीका वैडिंग डे पर आप का परफैक्ट लुक हो सकता है।

हैवी वर्कलहंगा इस के साथ आप अरैबिक मेकअप ट्राई कर सकती हैं। अरैबियन लुक में सब से अहम है आई मेकअप। इस में आंखों का मेकअप काफी वाइब्रैंट और कलरफुल किया जाता है। आंखों को आकर्षक बनाने के लिए उन के इनर कौर्नर्स पर सिल्वर, सैंटर में गोल्डन व आउटर कौर्नर्स पर डार्क कलर का आईशैडो लगाया जाता है। इस के बाद कट क्र ीज लुक देते हुए ब्लैक कलर से आंखों के आसपास कंटूरिंग की जाती है। इस से आंखें स्मोकी, बड़ी और आकर्षक नजर आती हैं। आईब्रोज के नीचे पर्ल गोल्ड शेड से हाईलाइिटंग की जाती हैं। आंखों में चमक जगाने के लिए आईिलड पर ग्लिटर्स लगाए जाते हैं। आंखों को कंप्लीट सैंसुअल लुक देने के लिए पलकों पर आर्टिफशियल लैशेज जरूर लगाएं। लैशेज को आईलैश कर्लर से कर्ल कर के मसकारे का कोट लगाएं ताकि वे नैचुरल लैशेज की तरह लगें। वाटर लाइन पर बोल्ड काजल लगा कर आई मेकअप फिनिश करें।

- विज्ञापन -

Latest News