Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में मिलने वाली सब्जी अरबी के हैं ढेरों फायदे, कई बड़ी बीमारियों देगी छुटकारा

February 2, 2023

सर्दियों में मिलने वाली सब्जी अरबी के हैं ढेरों फायदे, कई बड़ी बीमारियों देगी छुटकारा

अरबी सिर्फ सर्दियों में मिलने वाली सब्जी होती है और इसे खाना हर किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन अरबी के बहुत से फायदे होते हैं जो हमारे शरीर को लचीलापन घुटनों से लेकर हाथ की हड्डियों में केल्शियम की कमी पूरा करता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसे खाने के और भी बहुत से फायदे होते हैं। बता दें के अरबी में प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिनऐ, केल्शियम,और आयरन बहुत मात्रा में पाया जाता है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में –

# दूध की और जलन की समस्या :अरबी की सब्जी रोजाना खिलाने से कुछ ही दिनों में स्त्रियों के स्तनों में दूध की वृद्धि होने लगती है। पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने के लिए अरबी के पत्तों के दस ग्राम रस को तीन-चार दिन तक सेवन कीजिए। असर देखने को मिलेगा।

# उच्च रक्तचाप और ह्रदय सम्बन्धी बीमारी: रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए अरबी एक गुणकारी सब्जी है।अरबी की सब्जी पचीस ग्राम मात्रा में रोजाना खाने से ह्रदय रोग में लाभ होता है।

# खून निकलने और पित्त की समस्या: अरबी के पत्तों का रस निकालकर किसी हल्के आघात से होने वाले खून निकलने पर लेप करने से तुरंत खून निकलना बंद हो जाता है।अरबी के ताजे, कोमल पत्तों का रस निकालकर, दस ग्राम मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा भूना हुआ जीरा पीसकर, मिलाकर सेवन करने से पित्त समस्या दूर होती है।

# ब्लड प्रेशर को नियंत्रित: अरबी ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करती है। अरबी में मिनरल्स पोटैशियम और मैग्नेशियम आदि होते है जो ब्लड प्रेशर संचार को ठीक रखते है। यह तनाव को दूर करने, रक्त संचार को नियमित करने में बेहद सहायक होता है।

# खांसी में फायदेमंद: खांसी से बहुत ही लोग परेशान रहते हैं। अरबी में ऐसे गुण होते हैं जो लंबे समय से चली आ रही खांसी को दूर कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें