Site icon Dainik Savera Times

30 की उम्र के बाद हाइपरटैंशन का होता है अधिक खतरा, जीवनशैली में छुपा है फिट रहने का राज

मुंबई : हाइपरटैंशन आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इस बीमारी का समय रहते इलाज कराने के लिए सबसे पहले जरूरी है इसके लक्षणों को पहचानना। हाइपरटेंशन, जिसे उच्च रक्तचाप के नाम से भी जाना जाता है, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव लगातार उच्च रहता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी विकसित हो सकती है। यही कारण है कि इसे ‘साइलेंट किलर‘ भी कहा जाता है। सैंटर काऊंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस (सीसीआरएएस) के अनुसार, ब्लड प्रेशर को हाई तब कहा जाता है जब सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 140 एमएम एचजी या उससे ज्यादा हो, या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 एमएम एचजी या उससे ज्यादा हो।

यदि उच्च रक्तचाप का उचित इलाज नहीं किया जाए, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी डैमेज और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। नैशनल हैल्थ मिशन ने भी हाई बीपी के बारे में जागरूकता फैलाई है। इसकी जानकारी अनुसार, अगर आपको तेज सिरदर्द, तनाव या घबराहट, छाती में दर्द, नाक से खून आना, चक्कर आना, असामान्य हार्ट रिदम (दिल की अनियमित धड़कनें), या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर 30 साल की उम्र के बाद नियमित तौर पर जांच कराते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Uttam Nagar Cases: ‘हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे’, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

Exit mobile version