Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीलिंग फैन को साफ करने के लिए नहीं पड़ेगी सीढ़ी-टेबल की जरूरत, जानें कैसे

September 19, 2023

सीलिंग फैन को साफ करने के लिए नहीं पड़ेगी सीढ़ी-टेबल की जरूरत, जानें कैसे

कई लोगों के लिए बार-बार पंखे को साफ करने के लिए टेबल या सीढ़ी पर चढ़ना मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे उपायों को बता रहे हैं, जिनकी मदद से आराम से खड़े होकर सीलिंग फैन की सफाई की जा सकती है। सीलिंग फैन हर मौसम का साथी है। इसलिए इसकी सफाई का काम भी पूरे साल लगा रहता है। भले ही आप इसे ना चलाएं लेकिन इसकी क्लिनिंग तो समय-समय पर करनी जरूरी ही होती है। वैसे तो इसे टेबल या सीढ़ी की सहायता से कुछ ही मिनटों में साफ किया जा सकता है, लेकिन घुटने या कमर में दर्द, प्रैगनेंसी के कारण इस तरह से क्लीनिंग कर पाना कुछ लोगों के लिए मुमकिन नहीं पाता है। लेकिन धूल-डस्ट से जल्दीजल्दी पंखे के ब्लेड काले पड़ने के कारण सफाई करना तो जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे उपायों को बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना टेबल या सीढ़ी के अपने सीलिंग फैन को चमका कर रख सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

सीलिंग फैन डस्टर करेगा काम आसान: सीलिंग फैन को साफ करने के लिए आप इसके लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए क्लीनिंग डस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप मार्किट से आसानी से खरीद सकते हैं। इससे पंखे की डस्टिंग करना बहुत ही आसान होता है, क्योंकि इसके लिए आपको किसी टेबल, कुर्सी पर चढ़ने की जरूरत नहीं होती है।

डस्टर से ऐसे चमकाएं सीलिंग फैन: डस्टर से सीलिंग फैन को चमकाने के लिए पहले इसकी मदद से पंखे के ब्लेड से सारा डस्ट साफ कर लें। ध्यान रखें जल्दबाजी में कोई तार इससे ना टूटे। अब एक बाल्टी में पानी, आधा कप नारियल का तेल, नमक, थोड़ा सा विनेगर और डिटर्जेंट मिलाकर कर घोल तैयार कर लें। फिर इसमें डस्टर को अच्छी तरह से भिगोकर निचोड़ लें और आराम से पंखे को साफ करें।

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल: वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल आज तक आपने सिर्फ नीचे के सरफेस को साफ करने के लिए किया होगा। लेकिन आप इससे पंखे को भी आसानी से साफ कर सकते हैं, और इससे ज्यादा कचरा भी रूम में नहीं फैलता है। इसके लिए वैक्यूम के हैंडल को पकड़ें और पंखे के ब्लेड पर घूमाएं। इससे ब्रश को अटैच करना ना भूले इससे चिपकी हुई धूल आसानी से निकल जाती है।

डिस्टंग ब्रश से भी कर सकते है पंखे की सफाई: मेंटेन घर की दीवारों से जाला और धूल हटाने के लिए जिस डस्टिंग ब्रश का आप इस्तेमाल करते है, उसकी मदद से पंखे को भी साफ कर सकते हैं। हालांकि यह केवल सफाई को मेंटेन करने में सहायक होता है। इसलिए महीने 2 महीने में एक बार आपको पंखे को कपड़े से अच्छी तरह से साफ करने की जरूरत होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें