Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lipstick के ये 5 शेड्स आपको दिखाएंगे खूबसूरत, हर लुक में दिखेंगी परफेक्ट

January 27, 2023

Lipstick के ये 5 शेड्स आपको दिखाएंगे खूबसूरत, हर लुक में दिखेंगी परफेक्ट

लिपस्टिक मेकअप का सबसे अहम् हिस्सा है, इसके बिना हमारी पूरी लुक अधूरी रहती है। वैसे तो लिपस्टिक में बहुत तरह के शेड्स होते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ खास शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको स्टाइलिश तो दिखाएंगे साथ ही में वो हर लुक के साथ आप ट्राई कर सकते हैं। चलिए इसी के साथ जानते हैं उन्हीं कुछ शेड्स के बारे में –

लाल: यूं तो लाल रंग हमेशा ही खास होता है, लेकिन इस समय इस रंग को काफी पसंद किया जा रहा है। हर तरह की ड्रेस पर इस कलर का उपयोग किया जा सकता है। मेकअप कलरफुल हो या न्यूड, लाल लिपस्ट‍िक इसे और भी आकर्षक बना देगी। रेडियन्ट, क्लासिक और वाइब्रेंट कलर्स में आप इसका कोई भी शेड चुन सकते हैं।

क्लासी न्यूड: न्यूड लिपस्टिक का लगाने का अपना अलग ही मजा है। प्रोफेशनल और जॉब करने वाली लड़कियां अक्सर लिपस्टिक के न्यूड शेड ही लगाना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि क्लासी न्यूड शेड आपको एकदम नेचुरल लुक देता है। नाइट में आप क्लासी न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं और दिन में ये शेड अकेले ही आपको क्लासी लुक देगा।

डार्क ब्राउन: खास तौर से वेस्टर्न ड्रेस पर यह रंग मैच करता है। स्मोकी आईशेड के साथ इसका मेल कमाल का लुक देता है। ट्रेडिशनल के साथ ट्राय करना चाहें तो इसका लाइट शेड आप इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपका रंग डार्क है, तो आपको इसे नहीं चूनना चाहिए।

वाइब्रेंट फ्यूशिया: ये शड सुनने में भले ही काफी हैवी लगता है लेकिन अगर आप इसे खरीदने जाएंगी तो आपको आसानी से मिल लाएगा। कई नामी ब्रेंड के पास ये शेड मिलता है। वैसे भी फ्यूशिया में शेड्स की काफी वैरायिटीज होती हैं, जिससे आप आसानी से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

मॉव ब्राउन: असल में मॉव ब्राउन शेड दो कलर का मिक्सचर होता है। मॉव ब्राउन पिंक और ब्राउन कलर का मिलाझुला शेड होता है। ये दिखने में जितना सिंपल होता है उतना ही लगाने के बाद क्लासी और स्टाइलिश लगता है। न्यूड शेड वाले मॉव ब्राउन कलर को टीनऐज से लेकर बड़ी उम्र तक की लेडीज़ भी ट्राई कर सकती हैं। ये सब पर सूट करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें