Site icon Dainik Savera Times

ये 6 टिप्स आपको आसानी से बचाएंगे धूप से, मिलेगी निखरी और खूबसूरत त्वचा

जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है वैसे-वैसे धूप से बचने के लिए अभी से ही महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लगी हैं। धुप हमारी त्वचा को बेजान और काली कर देती है जिससे हमारी लुक पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी कोई खास असर नहीं होता। ऐसे में हम आज आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको धुप से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से बचाने का काम करेंगे।

1. घर से बाहर जाने से पहले ढेर सारा पानी और जूस पिए इससे शरीर में एनर्जी आती है।

2. धूप में जाने से आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लें। इससे सूरज की किरणों का असर सीधे आप की त्वचा पर नहीं पड़ेगा।

3. घर से बाहर जाने से पहले कैप लगाना न भूलें। इसके साथ ही पूरी बांह के कोई भी सूती के कपड़े पहनें।इससे धुप आप की स्किन पर सीधे नहीं पड़ेगी।

4. धूप में जाने पर हमेशा किसी छायादार स्थान पर खड़े रहें। कभी भी सीधे सूरज की किरणों के सम्पर्क में नहीं आये।

5. धूप से जब आप वापस घर में आएं तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर सनस्क्रीन लोशन लगाएं। कभी भी ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें जिसमें हार्ड केमिकल्स हो। इससे आप की त्वचा ख़राब होने लगती है।

6. इसके अलावा त्वचा के कालेपन को बचाये रखने के लिए कुछ घरेलु पैक बनकर लगाना चाहिए। जैसे – चन्दन का पेस्ट , आलू के छिलके , और खीरे का रस इत्यादि।

Exit mobile version