Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालक में छिपे हैं ये ढेरों फायदे, जानें आप भी

September 4, 2023

पालक में छिपे हैं ये ढेरों फायदे, जानें आप भी

पालक की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए तो अच्छी होती हैं ही, रूप निखारने में भी इनका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप नियमित तौर पर इनका इस्तेमाल करेंगे तो खुद ही महसूस करेंगे कि त्वचा में एक अलग निखार आ गया है। पालक की पत्तियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल से ढलती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। पालक की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटी-आक्सीडैंट पाया जाता है। इसके अलावा यह विटामिन ए और सी का भी एक अच्छा माध्यम है। लवणों की बात करें तो इसमें मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और आक्जेलिक एसिड होते हैं। ये सभी तत्व बालों के लिए अच्छे होने के साथ ही त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहतरीन रहते हैं।

पालक की पत्तियों के कुछ ऐसे उपाय जिन्हें आप अब तक नहीं जानते होंग:-
लंबे बालों के लिए: पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व बालों की लंबाई के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पालक में मौजूद आयरन शरीर में आॅक्सीजन के बहाव को बढ़ाता है। इससे कोशिकाओं में रक्त संचार बढ़ता है। इस वजह से पालक बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।

बालों का झड़ना कम करें: आयरन की कमी से एनीमिया होने की आशंका बढ़ जाती है। इस वजह से भी बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है।

रंगत के लिए: पालक में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए जहां रंगत निखारने का काम करता है और वहीं विटामिन सी नई कोशिकाओं के निर्माण में उपयोगी होता है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम: करने में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए पालक एक अचूक उपाय है। यह त्वचा की महीन रेखाओं, झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में काफी असरदार होता है।

सूरज की तेज किरणों से सुरक्षा: पालक की पत्तियों में विटामिन बी पाया जाता है, जो सूरज की तेज और खतरनाक अल्ट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें