Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहद खास हैं ये कुछ विंटर ब्यूटी टिप्स, जरूर करें आप भी ट्राई

October 17, 2023

बेहद खास हैं ये कुछ विंटर ब्यूटी टिप्स, जरूर करें आप भी ट्राई

सर्दी के मौसम में जब आप की त्वचा रूखी व बाल बेजान से होने लगते हैं, तो चाहे आप कितने भी महंगे व मॉडर्न आऊटफिट्स क्यों न पहन लें, न देखने वाले अट्रैक्ट हो पाते हैं और न ही आप खुद को आईने में देख कर अच्छा फील करती हैं। ऐसे में ये विंटर ब्यूटी टिप्स आप के लिए बड़े काम के सिद्ध होंगे।

त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए वाटर बेस्ड मौइश्चराइजर की जगह औयल बेस्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। इस से त्वचा की नमी बनी रहती है, जो सॉफ्ट टच देती है। लेकिन ध्यान रखें कि अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रख कर ही प्रॉडक्ट खरीदें, क्योंकि प्रॉडक्ट सही होगा तभी परिणाम भी बेहतर मिलेगा। दिन भर सॉफ्ट टच के लिए 2-3 बार त्वचा पर मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकती है।

महिलाओं की सोच होती है कि सिर्फ गरमी के मौसम में ही तेज धूप त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डालती है। मगर ऐसा नहीं है, क्योंकि सर्दियों में भी हम ज्यादा धूप के संपर्कमें आते हैं जिस से स्किन टैन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि जब भी बाहर जाएं सनस्क्र ीन लगाना न भूलें। इस से स्किन की प्रॉपर केयर हो पाएगी।

खूब पानी पीएं भले ही सर्दियों में आप को कम प्यास लगे, फिर भी 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं वरना पानी की कमी होने के कारण आप बीमारियों की गिरफ्त में तो आएंगी ही, त्वचा भी रूखी होने के साथसाथ चेहरे की चमक भी फीकी पड़ जाएगी।

मौसम के लिए जरूरी है, क्योंकि इस से स्किन की ऊपरी परत से डैड सैल्स और ब्लैकहैड्स रिमूव होते हैं, जिस से स्किन साफ सुथरी लगती है। लेकिन ध्यान रखें कि सर्दियों में हफ्ते में सिर्फ1 बार ही स्क्रिबंग करें वरना ड्राईनैस की समस्या हो सकती है।

टोनिंग से लाएं स्किन में चमक स्किन की टोनिंग बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारा संपर्क रोजाना धूलिमट्टी से होता है। ऐसे में स्किन पर जमी धूलिमट्टी को हटाना बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ स्किन पर ग्लो लाने का काम करती है, बल्कि स्किन को मौइश्चर भी प्रदान करती है, जिस से स्किन चमकती दमकती दिखती है। फ

फेसपैक कारगर घर पर अनेक ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें चेहरे पर अप्लाई कर उस की अतिरिक्त देखभाल कर सकती हैं जैसे थोड़े से मसले हुए केले से फेस की 10 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें और फिर उसे साफ पानी से धो लें। उस के बाद शहद से अच्छी तरह चेहरे की मसाज कर के उसे साफ कर लें।

बचें गरम पानी से चाहे कितनी भी ठंड हो ज्यादा गरम पानी से न नहाएं, क्योंकि इस से त्वचा का मॉइश्चर खत्म होने के कारण वह बेजान हो जाती है। कुनकुने पानी से ही नहाएं और नहाने के तुरंत बाद बॉडी पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें, इस से स्किन में नमी बनी रहती है

डल हेयर्स से बचने के लिए उस पर गरम पानी भूल कर भी न डालें। साथ ही सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या का भी ज्यादा सामना करना पड़ता है। इसलिए नियमति कोकोनट आॅयल से बालों की मसाज करें। हफ्ते में 1 बार आॅयल में नीबू की कुछ बूंदें मिला कर मसाज करें। नियमति ट्रिमिंग कराना भी न भूलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें