Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंपल लुक में भी चार-चांद लगाएंगे ये ट्रेंडी ईयर रिंगस, जरूर करें आप भी ट्राई

October 11, 2023

सिंपल लुक में भी चार-चांद लगाएंगे ये ट्रेंडी ईयर रिंगस, जरूर करें आप भी ट्राई

इयर रिंग के बिना हर लुक बिलकुल फीका है और लड़कियां इस स्टेप को कभी मिस नहीं करना चाहती। वैसे तो बाजार में आपको बहुत तरह के इयर रिंग मिल जाएंगे लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसे ट्रेंडी इयर रिंग्स के बारे में बताएंगे जो आपको बेहद खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

ट्राइबल डिजाइंस टेसल्स: सबसे अलग दिखना हैं तो अपनी ड्रेस के साथ ट्राइबल डिजाइंस के टेसल्स ट्राई करें। यह सिंपल ड्रेस के साथ भी बहुत अच्छे लगते हैं। इस टेसल्स में डिजाइंस भी अलग-अलग मिल जाते हैं।

पर्लस्टड टेसल्स: आजकल पर्लस्टड टेसल्स ट्रेंड में है। यह ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप इन्हें सिंपल ड्रेस पर भी ट्राई कर सकती है I

टू साइड इयरिंग: नयी स्टाइल में टू साइड इयरिंग भी काफी ऑन डिमांड है। इसमें पेंच की जगह डिजाईन होती है इससे ये एक दम अलग लुक देता है। पर्ल के अलावा ये स्टोन और गोल्ड में भी मार्केट में मिल जाते हैं।

अल्टरनेटिव मेटल्स एंड स्टोन्स वाले इयररिंग्स: अल्टरनेटिव मेटल्स एंड स्टोन्स वाले टॉप्स भी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा अगर आपकी ईयर रिंग्स में व्हाइट गोल्ड और उसके ऊपर डायमंड स्टोन होगा तो इससे काफी अच्छा लुक मिलेगा। इस टॉप्स को आफ साड़ी या फिर सूट के साथ पहन सकती हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें