Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन Vegetables में भी पाया जाता है भरपूर मात्रा में Protein, अवश्य करें अपनी Diet में शामिल

January 18, 2024

इन Vegetables में भी पाया जाता है भरपूर मात्रा में Protein, अवश्य करें अपनी Diet में शामिल

हर व्यक्ति ये तो जरूर जनता है के सब्जियों का सेवन हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है। सब्जियों में बहुत तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की ही तरह प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह की बिमारियों से बचाये रखते हैं। अगर स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो सब्जियों का सेवन हमारे लिए बहुत जरुरी है।

स्वस्थ रहने के लिए अक्सर प्रोटीन को आहार में शामिल करने को कहा जाता है। अक्सर जब लोग समझते हैं के प्रोटीन सिर्फ अंडे, मछली और मीट से मिलता है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। कई ऐसी सब्जियां हैं जो के प्रोटीन से भरपूर है। अगर आप भी जानना चाहते हैं के कौन सी सब्जी प्रोटीन से भरपूर मात्रा होती है तो हम आपको आज बताएंगे।

पालक 250 ग्राम- 7 ग्राम प्रोटीन, 60 कैलोरी, 5.5 ग्राम फाइबर। पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। पालक का रस पीना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।

मशरूम 250 ग्राम- 5.3 ग्राम प्रोटीन, 85 कैलोरी, 6.2 ग्राम फाइबर। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मशरूम का जवाब नहीं। यह हृदय के लिए फायदेमंद है और इससे मधुमेह भी नियंत्रित रहता है। इसमें विटामिन बी 2 और बी 3 भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।

चुकंदर 250 ग्राम- 4 ग्राम प्रोटीन, 108 कैलोरी, 7 ग्राम फाइबर। चुकंदर न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें बेटानिन एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सूजन व दर्द को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

बंदगोभी 250 ग्राम- 4.8 ग्राम प्रोटीन, 62 कैलोरी, 5 ग्राम फाइबर। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बंदगोभी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार है। इससे सूजन व दर्द में भी राहत मिलती है।

ब्रोकली 250 ग्राम- 7 ग्राम प्रोटीन, 85 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर। ब्रोकली विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत है। इसमें बीटा केरोटिन, जिंक व सेलेनियम प्रचुरता में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं।

फ्रेंच बींस 250 ग्राम- 5 ग्राम प्रोटीन, 80 कैलोरी, 8.8 ग्राम फाइबर। प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में लगभग सभी तरह की बींस को शामिल किया जाता है। फ्रेंच बींस में भी प्रोटीन की अधिकता होती है। इसमें फेनोलिक एसिड, विटामिन सी व फ्लेवेनॉएड एंटीऑक्सीडेंट न्युट्रिएंट्स होते हैं, जो रोगों को दूर रखने में सहायक हैं।

मटर 250 ग्राम- 7 ग्राम प्रोटीन, 105 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर। मटर में पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

आलू 250 ग्राम- 5 ग्राम प्रोटीन, 190 कैलोरी, 5.5 ग्राम फाइबर। आलू प्रमुख रूप से स्टार्च के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन भी सही मात्रा में होता है। फाइटोकैमिकल्स के अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी 6 शरीर को स्वस्थ रखता है।

भिंडी 250 ग्राम- 5 ग्राम प्रोटीन, 80 कैलोरी, 8 ग्राम फाइबर। भिंडी विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत होती है। इसमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें