Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

खर्राटे से राहत दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खा

May 8, 2023

खर्राटे से राहत दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खा

अगर आप भी खर्राटे से परेशान हैं, इससे आपकी सुबह बेहद थकान भरी होती हैं तो ऐसे आसान नुस्खे को जरुर आजमाएं। यकीन मानिए ये नुस्खे आपको खर्राटे से निजात दिलाएंगे। आइए बताते है आपको ये नुस्खे। रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाऊडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है। शहद का ये घरेलू नुस्खा आपका खोया सुकून लौटा सकता है।

ये नुस्खा न सिर्फआपको खर्राटों से मुक्ति दिलाएगा बल्किअच्छी नींद लेने की वजह से आपकी सेहत भी बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। रोज रात को सोने से पहले इस पानी को पीएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है। सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो भी सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें