Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये है अच्छे पड़ोसियों की निशानी, क्या आप भी है एक अच्छे पड़ोसी?

March 31, 2023

ये है अच्छे पड़ोसियों की निशानी, क्या आप भी है एक अच्छे पड़ोसी?

– पड़ोसियों के घरेलू मामलों में स्वयं को न उलझाएं।
– बिना मांगे सलाह न दें। कभी-कभी सलाह देना महंगा पड़ता है।
– सीमित आना-जाना शोभा देता है। अधिक आना-जाना कभी-कभी दु:खी करता है।
– लेन-देन अपनी जेब के अनुसार सीमा में ही करें
– शुभ-काम होने पर या खुशखबरी होने पर खुश होकर बधाई देने जाएं।
– बीमार होने पर, परेशानी होने पर, कुछ दुर्घटना होने पर आवश्यकतानुसार मदद करने से न सकुचाएं।
– अनावश्यक बिना काम के बतियाने न जाएं।
– पड़ोसियों के घर मेहमान आने पर अनावश्यक स्वयं को न थोपें।
– आप किसी काम में निपुण हैं तो पड़ोसन की इच्छा होने पर उन्हें अपना गुण सिखाएं।
– पड़ोसियों की कमियों या अव्यवस्थित घर के बारे में उन्हें शिक्षा न दें।
– पड़ोसियों की उन्नति पर किसी प्रकार की ईर्ष्या न करें।
– पड़ोसियों से महंगे बिजली के उपकरण या खराब होने वाली चीजों को न मांगें। मजबूरी होने पर प्रयोग के बाद साफ करके तुरन्त सधन्यवाद लौटा दें।
– पड़ोसियों से पत्रिका या पुस्तक पढ़ने के लिए लें तो समयानुसार बिना फाड़े या खराब किये वापस कर दें।
– आपस में कोई मनमुटाव होने पर या गलतफहमी होने पर बात स्पष्ट करने से झगड़ा बढ़ता नहीं है।
– बच्चों की लड़ाई होने पर दोनों पक्षों के बच्चों की बात शान्ति से सुनें और बड़े होने के नाते उन्हें शांत करें।
– अच्छी श्रोता बनें, वक्ता नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें