Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस सीजन ट्रैंड में हैं कॉटन के ये कुत, आप भी जरूर करें इन्हें अपनी वॉर्डरोब में शामिल

August 1, 2023

इस सीजन ट्रैंड में हैं कॉटन के ये कुत, आप भी जरूर करें इन्हें अपनी वॉर्डरोब में शामिल

कुर्तों में थोड़ा सा बदलाव ला इसे कंटेम्प्रेरी लुक दिया गया है। और जब से इन एथनिक वियर कुर्तों को मॉडर्न कंटेम्प्रेरी ट्विस्ट दिया गया है तब से यह ट्रैेडिशनल आऊटफिट महिलाओं और टीनएजर्स का पसंदीदा ड्रैस बन गया है। इस गर्मी भी कुछ कुर्ते खासा ट्रैंड में हैं। इन ट्रैंडिंग कुर्तों को पहन कर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं और अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। जानें इस सीजन के ट्रेंडिंग कुर्तों के बारे में। लेयर्ड कुर्ते : लेयर्स इस वक्त का करेंट ट्रेंड है। इन कुर्तों का यूनीक पैटर्न ही इन्हें स्पैशल बनाता है। ये कुर्ते एक नहीं बल्कि दो पार्टस में होते हैं। हो सकता है कि दोनों में प्रिंट्स हों या सिर्फअपर पार्ट में प्रिंट होगा। साथ ही अपर पार्ट में साइड स्लिट्स भी काफी हाई होती हैं या ये लूप्स से कनेक्टेड होते है। इनका दूसरा पैटर्न है, केप पैटर्न जहां अपर कुर्ता एक कैप की तरह या लॉन्ग श्रग की तरह होता है।

रंगबिरंगे कुर्ते : क्योंकि सीजन गर्मी का है इसलिए व्हाइट, ऑफ़ व्हाइट तो बेसिकली इन हैं ही, लेकिन इसके अलावा ऑरेंज और ऑरेंज के लाइट शेड्स जैसे पीच एंड कोरल सबसे ज्यादा ट्रैंड में हैं। इसके अलावा यलो, मस्टर्ड, इंडिगो ब्लू, टील, सी ग्रीन जैसे कलर्स भी बेहद पॉपुलर हो रहे हैं। बोल्ड कलर्स ट्राई करने हों तो रेड, फूशिया और रॉयल ब्लू कलर्स को ट्राई किया जा सकता है।

प्लेन कुर्ते : सॉलिड यानि प्लेन कुर्ते एक सेफ और एवरग्रीन ऑप्शन होते हैं और इस बार भी मार्केट में आपको इनकी भरमार दिख जाएगी। इन्हें प्रिंटेड प्लाजो, प्रिंटेड लेगिंग्स, सिगरेट पैंट्स, क्रॉप्ड पैंट्स या कलेटोज के साथ पेयर किया जा सकता है। ऑफिस वियर के लिए ये एकदम परफेक्ट च्वॉइस होंगे। चेक की बहार : प्रिंट्स की बात की जाए तो फ्लोरल प्रिंट्स तो गर्मियों में टॉप ट्रैंड होते हैं लेकिन इसके साथ इस बार चेक्स एंड स्टोरी प्रिंट्स भी फैशन में हैं। चेक्स में आपको बड़े, छोटे और डायग्नल चेक्स मिलेंगे। इंटरेस्टिंग बात ये है कि ये चेक्स फ्लोरल प्रिंट्स के साथ कॉम्बिनेशन में भी हो सकते हैं। कुछ पैटर्न में आपको बर्डस, ट्रीज जैसी प्रिंट स्टोरीज भी मिल जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें