Site icon Dainik Savera Times

Sweet Drinks पीने के शौकीन रखें इस बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकता है किडनी और हृदय रोग होने का खतरा

नई दिल्ली : सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स फ्रूट पंच और नींबू पानी जैसे मीठे ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने वालों को किडनी और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्‍याएं हो सकती हैं। इसे लेकर विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे दांतों में इंफेक्शन, किडनी और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्‍याएं हो सकती हैं।

शुगर-स्वीटेड बेवरेज’ (एसएसबी) ऐसे पेय पदार्थ हैं जिनमें अतिरिक्त चीनी या अन्य स्वीटनर होते हैं, जिसमें हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप (एचएफसीएस), सुक्रोज या फ्रूट जूस कंसंट्रेट, नॉन-डाइट सोडा, फ्लेवर्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय और कॉफी आदि शामिल हैं। वडोदरा के भाईलाल अमीन जनरल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. मनीष मित्तल ने आईएएनएस को बताया, चीनी की अतिरिक्त मात्रा बढ़ाने के साथ सूजन और इंसुलिन प्रतिरोधकता पैदा कर सकती है।

इन जोखिमों को रोकने के लिए, बिना चीनी वाले पेय पदार्थों का सेवन करें और चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन दैनिक कैलोरी की आवश्यकता के हिसाब से 10 प्रतिशत से कम रखें। मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी मौजूदा बीमारियों से पीड़ित लोग अगर इन पेय पदार्थों का रोजाना सेवन करते हैं तो वे अधिक प्रभावित होंगे। इसी लिए समय रहते इन अधिक शुगर वाले ड्रिंक्स का सेवन करना कम कर दें।

Exit mobile version