Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में फिट रहने के लिए इन कुछ भिगे हुए Dry Fruits का करें सेवन, मिलेगा लाभ

January 21, 2023

सर्दियों में फिट रहने के लिए इन कुछ भिगे हुए Dry Fruits का करें सेवन, मिलेगा लाभ

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अपने साथ बहुत सारी बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम लोग सबसे अधिक बीमार होते है। इम्युनिटी सिस्टम वीक होने के कारण बहुत से लोगों सर्दी ज़ुकाम बहुत जल्दी हो जाता है। इसीलिए इस मौसम गमर चीज़े खाने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते है कि सर्दियों के इस मौसम में कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते है जिन्हें खाने से आप बहुत सारी परेशानियो से बच सकते है। तो आइए जानते है कौनसे है वह ड्राई फ्रूट्स और किस तरह करना चाहिए इनका सेवन:

1.बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगा हुआ बादाम अधिक फायदेमंद होते हैं। भीगा हुआ बादाम पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है। यह दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

2.अखरोट
सेहत के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पोटैशियम, जिकं, कैल्शियम उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह मेटबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। आप रोजाना 2-4 भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

3.पिस्ता
पिस्ता का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमरियों से बच सकते हैं। भिगा हुआ पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

4.किशमिश
भिगा हुआ किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें