आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारत एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1552- गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने। 1770- अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया। 1780- ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनिटर पहली बार रविवार को.

नयी दिल्ली: भारत एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1552- गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1770- अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया।
1780- ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनिटर पहली बार रविवार को प्रकाशित हुए।
1812- वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई।
1845- एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
1904- लंदन के हाइड पार्क में 80 हजार लोगों ने चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।
1907- हिंदी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का फर्रूखाबाद में जन्म।
1943- एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953- डा जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।
1971- शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया।26 मार्च को बंगलादेश स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
1973- लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
1973- गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।
1983- अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992- हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
2000- व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।
2014- तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।
2020- कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार हुई।

- विज्ञापन -

Latest News