Hair Care in Rain : बारिश का मौसम जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, वहीं यह मौसम बालों के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। मानसून में हवा में मौजूद अधिक नमी की वजह से बालों में फ्रिज़नेस (frizz) और उलझाव बढ़ जाता है। इस समय बाल बेजान, रूखे और बेतरतीब दिखने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरत है खास देखभाल की। अगर आप भी इस मौसम में बालों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो जानिए ऐसी 5 आम गलतियां जिन्हें सुधारकर आप अपने बालों को मजबूत, चमकदार और नियंत्रित रख सकते हैं।
1. भीगे बालों को बार-बार छूना या कंघी करना
मानसून में बाल अक्सर भीग जाते हैं और गीले बाल कमजोर होते हैं। ऐसे में बार-बार उन्हें छूना या कंघी करना बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं। कोशिश करें कि बाल सूखने के बाद ही उन्हें सुलझाएं।
2. गलत शैंपू का इस्तेमाल
कुछ लोग हर मौसम में एक ही शैंपू इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मानसून में हल्के, सल्फेट-फ्री और हाइड्रेटिंग शैंपू का इस्तेमाल जरूरी है। ऐसा शैंपू चुनें जो स्कैल्प को साफ रखे और बालों की नमी को बरकरार रखे।
3. कंडीशनर को नजरअंदाज करना
कंडीशनर न लगाने से बाल जल्दी फ्रिज़ी हो जाते हैं। मानसून में बालों की नमी बनाए रखने के लिए हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
4. गीले बालों को बांधना
कई लोग बारिश में भीगने के बाद गीले बालों को बांध लेते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन और बालों का झड़ना बढ़ सकता है। गीले बालों को खुला रखें और जितना जल्दी हो सके सुखाएं।
5. तेल लगाकर तुरंत शैंपू करना
मानसून में अधिक पसीने और नमी की वजह से स्कैल्प पहले से ही ऑयली होता है। ऐसे में ज़रूरत से ज़्यादा तेल लगाने और तुरंत शैंपू करने से स्कैल्प में गंदगी जम सकती है, जिससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। तेल लगाने के बाद कम से कम 1-2 घंटे का अंतर जरूर रखें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...