Site icon Dainik Savera Times

शाम को चाय के साथ ट्राई करें एक बार नाचोज का स्वाद, तो फिर कभी नहीं कर पाएंगे ना

सामग्री (Ingredients)

1 कप गेहूं का आटा
1/4 कप बेसन
1/2 छोटी टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 छोटी टी स्पून अजवायन
नमक स्वादानुसार
तेल

विधि (Recipe)

– सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, 1 टेबल स्पून तेल, हल्दी पाउडर, अजवायन औरनमक डालकर मिला लें।
– अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
– आटे को 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
– तय समय बाद आटे को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें।
– अब आटे की बड़ी लोई बना लें।
– अब लोई को चौकोर आकार में बेल लें।
– किसी चाकू की मदद से लोई को चौकोर काट लें। फिर इसे तिकोने शेप में काटें।
– कांटे की मदद से बीच-बीच में निशान कर दें।
– इसी तरह से सारी लोई बेलकर काट लें।
– अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें।
– तेल के गरम होते ही नाचोज डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
– इसी तरह सारे नाचोज तलकर प्लेट में निकाल लें। तैयार है क्रिस्पी नाचोज।

Exit mobile version