Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए जरूर ट्राई करें ये 5 तरीके

April 8, 2023

चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए जरूर ट्राई करें ये 5 तरीके

खूबसूरत चेहरे के लिए अक्सर महिलाएं बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कुछ खास असर नहीं होता। परन्तु अगर आप नेचुरल निखार पाना चाहते हैं तो इनसब मे सबसे जरूरी उपाय है पानी। पानी से ज्यादा अच्छा उपाय कोई और हो ही नहीं सकता है।

1. दिन भर में कम से कम दस ग्लास पानी पिएं। क्यों की यह हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता है। पानी पीने से शरीर और त्वचा से हानिकारक टॉक्सिन और तेल पसीने से बाहर निकल जाता है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।

2. चेहरे पर हर रोज चंदन पाउडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाएं। यह लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।

3. मौसमी फलों जैसे केला, संतरा, पपीता, आम आदि का गूदा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

4. त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम पड़ने के साथ-साथ त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।

5. एलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर मलने से धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें