ट्राई कीजिए इन अलग-अलग तरीकों से कुर्ती पहनने का स्टाइल, लगाए चार चाँद

लड़कियों के लिए ऑउटफिट में बहुत से ऑप्शन होते हैं लेकिन अक्सर महिलाएं वही पहनना ज्यादा पसंद करती हैं जो ट्रेंड में हो। मार्केट में आपको तरह-तरह के कुर्ती डिजाइन्स मिल जाएंगे। हालांकि, अक्सर महिलाएं कुर्ती को केवल जींस के साथ ही पहनती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है।लेकिन.

लड़कियों के लिए ऑउटफिट में बहुत से ऑप्शन होते हैं लेकिन अक्सर महिलाएं वही पहनना ज्यादा पसंद करती हैं जो ट्रेंड में हो। मार्केट में आपको तरह-तरह के कुर्ती डिजाइन्स मिल जाएंगे। हालांकि, अक्सर महिलाएं कुर्ती को केवल जींस के साथ ही पहनती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है।लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप बस कुछ स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान रख अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे किकुर्ती के साथ ऐसा क्या पहनें जो देखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

स्कर्ट के साथ कुर्ती देगी एथनिक लुक
क्या आप स्कर्ट के साथ केवल टॉप पहनती हैं? इसलिए आप स्कर्ट को एक ही बार पहनकर अलग रख देती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि आप इसके साथ कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। बस कुर्ती के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनें। लेकिन कलर कॉन्ट्रास्ट का खास ध्यान रखें। अगर आपको एथनिक लुक चाहिए तो आप इसके साथ हैवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।कुर्ती और स्कर्ट का पूरा सेट भी मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो अपनी पुरानी किसी भी स्कर्ट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। या फिर आप मैचिंग कुर्ती-स्कर्ट भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आपको इसके साथ झुमके और चोकर पहनना चाहिए। इससे आपका लुक पार्टी वियर लगेगा।

सिगरेट पेंटसे मिलेगा डिफरेंट लुक
आप अपनी सिंपल सी कुर्ती को सिगरेट पेंट के साथ ट्राई कर सकती है।इससे आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि यह आपको सिंपल से लेकर हैवी कढ़ाई डिजाइन तक में मिल जाएंगे। अक्सर महिलाएं जब किसी खास फंक्शन या पार्टी में जाती हैं तो वह सिंपल कुर्ती के साथ एंब्रॉयडरी वाली पैंट पहनती हैं। इसके साथ दुपट्टा लें। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टड इयररिंग्स और पेंडेंट नेकलेस पहनें। हेयरस्टाइल में आप ब्रेड्स बना सकती हैं।

धोती पैंटके साथ करेंट्राई
समय के साथ-साथ आजकलधोती पैंट का फैशन दोबारा से चलन में आ गया है। यह देखने में बेहद स्टनिंग लगती हैं। इस पैंट का क्रेज का पता आपको इस बात से लग जाएगा कि कई एक्ट्रेसेस कुर्ती के साथ धोती पैंट पहने नजर आ चुकी हैं। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती बेहद अच्छी लगती है। स्टाइलिश लुक के लिए इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनें। कानों में हैवी ईयररिंग्स और खुले कर्ल बाल अच्छे लगेंगे।

कुर्ती को करें डेनिम जैकेट के साथ पेयर
डेनिम जैकेट को कई तरह से पहना जा सकता है। ये हमेशा ही फैशन में रहें हैं। इसके अलावा आजकल डेनिम कोट भी काफी फैशन में है. डेनिम जैकेट को कूल स्टीकर और लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें। ये सफेद कुर्ती, काले रंग की कुर्ती या पीली कुर्ती के साथ बहुत अच्छी लगती है।

कॉन्ट्रास्ट लुक के लिए कुर्ती के साथ पहने फ्लेयर्ड स्कर्ट
कुर्तियां कई तरह के डिजाइन और पैटर्न में उपलब्ध हैं। एक लंबी स्ट्रेट-फिटिंग एथनिक कुर्ती को लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेयर करें। ये कॉन्बिनेशन कंट्रास्ट होना चाहिए। लुक को पूरा करने करने के लिए आप दुपट्टा पहन सकती हैं। कैजुअल या कॉकटेल पार्टी में स्कर्ट लहंगे के साथ एसिमिट्रिक कुर्ता पहने।

श्रग से करें अपनी कुर्ती स्टाइल
श्रग को केवल टॉप के साथ ही नहीं बल्कि आप कुर्ती के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इससे आपको मॉर्डन लुक मिलता है। अगर आप स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। हालांकि, आप अपनी पसंद अनुसार लंबाई चुन सकती हैं।

 

- विज्ञापन -

Latest News