Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस शादी सीजन में ट्राई करें ये कुछ ट्रेंडी क्लोथ्स, दिखेगी बेहद खूबसूरत

July 31, 2023

इस शादी सीजन में ट्राई करें ये कुछ ट्रेंडी क्लोथ्स, दिखेगी बेहद खूबसूरत

जब आपके आसपास शादी सीजन चल रहा हो और बात पहनावे की ना हो, ऐसा नहीं हो सकता। एक शादी में कई कार्यक्रम होते हैं जैसे मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन, फेरे आदिआदि। अब आपको उतने ही परिधानों की आवश्यकता होती है, जितने फंक्शन्स होंते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शादी के अलग-अलग फंक्शन्स में पहन सकने वाली अलग-अलग तरह की स्टाइलिश ड्रेसेज।

संगीत पर : अनारकली लहंगा या सूट पहनें संगीत से ही शादी के सारे कार्यक्र मों की शुरु आत हो जाती है। इस दिन आपको आपके नाचने व गाने में जोर लगाने के साथ-साथ नहीं अपनी पोशाक से भी यह दिखाना होता है कि आप किसी से कम नहीं हैं। तो संगीत के मौके पर पहनने के लिए आप कोई खूबसूरत सा अनारकली लहंगा या सूट चुन सकती हैं। उस पर अगर कढ़ाई या फीते का काम किया गया हो तो और भी अच्छी बात है।

मेहंदी पर : स्टाइलिश सलवार कमीज मेहंदी का फंक्शन खास औरतों के लिए होता है और इस दिन ज्यादा धूम- धड़ाका भी नहीं होता है। महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी लगाने में व्यस्त होती हैं। यदि आप इस दिन कोई भारी भरकम सी पोशाक पहनेंगी तो आपकी मेहंदी का डिजाइन भी खराब हो सकता है और आप असहज भी महसूस कर सकती हैं। इसलिए आपको इस दिन कोई सुंदर सा और कम वजनदार सलवार कमीज सूट पहनना चाहिए।

शादी के दिन : ट्रैडिशनल ड्रेस वैसे तो आप हमेशा अपनी पसंद के अनुसार पहनावे का चयन कर सकती हैं, लेकिन शादियों में सबसे ज्यादा चलन तो लहंगे या अन्य ट्रेडिशनल ड्रेसेज का होता है। आपको ये बात भी याद रखनी चाहिए कि आपके लहंगे का रंग ज्यादा भड़कीला ना हो। आपकी पोशाक हल्के रंग की होनी चाहिए।

रिसेप्शन पर : गाऊन आज के समय पर हमारे कई पारंपरिक लिबास बड़े ही क्लासी व स्टाइलिश हो चुके हैं। पहले महिलाओं के पास साड़ी या लहंगे के बीच चुनने का विकल्प हुआ करता था, पर अब उनके लिए साड़ी गाउन व इंडो-वेस्टर्न शैली के कई कपड़े बाजार में उपलब्ध होते जा रहे हैं। ऐसी पोशाकों से आप अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें