Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

समर में शार्ट हेयर्स के लिए ट्राई करें ये ब्रेड्स हेयरस्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

September 18, 2023

समर में शार्ट हेयर्स के लिए ट्राई करें ये ब्रेड्स हेयरस्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

गर्मी के मौसम में बालों को मैनेज करना यकीनन काफी कठिन होता है। लम्बे बालों में तो महिलाएं अक्सर बन स्टाइल बना लेती हैं, लेकिन अगर आपके हेयर्स शार्ट हैं तो ऐसे में यह आपको अधिक परेशान कर सकते हैं, क्योंकि इनसे बन बनाना मुश्किल हो सकता है इसलिए समर्स में आपको ऐसा हेयरस्टाइल बनाने की जरूरत होती है, जो ना सिर्फ आपके बालों को आसानी से मैनेज कर पाए, बल्कि इससे आपका लुक भी निखरकर सामने आए। समर्स में शार्ट हेयर्स के लिए ब्रेड लुक काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको समर्स में शार्ट हेयर के लिए कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे ह

हाफ अप ब्रेडेड बन यह हेयरस्टाइल शार्ट से लेकर मीडियम व लॉन्ग लैंथ तक की लड़कियां आसानी से बना सकती हैं। साथ ही यह स्टाइल देखने में काफी अच्छा लगता है। इस ब्रेड स्टाइल को बनाने के लिए आप टॉप हाफ सैक्शन लेकर पहले उससे ब्रेड बनाएं। अब इसे रैप करते हुए बन का लुक दें। आखिरी में आप इसे पिन की मदद से सिक्योर करें। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन के लिए इस स्टाइल को बना रही हैं तो अपने बन को फूलों की मदद से सजा भी सकती हैं।

टू ब्रेड स्टाइल ब्रेड का यह लुक आपको एक क्यूट लुक देता है। अमूमन बचपन में हम सभी ने इस ब्रेड स्टाइल को बनाया है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप बालों को सैंटर पार्टिंग करके दोनों साइड ब्रेड बनाएं। आपका टू ब्रेड स्टाइल रैडी है।

ट्विन ब्रेड स्टाइल अगर आप दोनों साइड से ब्रेड नहीं बनाना चाहतीं हैं तो ऐसे में ट्विन बे्रड स्टाइल बनाया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके सैंटर पार्टिंग करें। इसके बाद आप दोनों साइड से ब्रेड बनाते हुए पीछे की तरफ लाएं। इसके बाद आप बैक में दोनों ब्रेड को ज्वॉइन करके एक ही ब्रेड बना लें। आखिरी में उसे एक पिन की मदद से सिक्योर करें।

्रैंच ब्रेड हेयरस्टाइल अगर आप सारे बालों में ब्रेड बनाना नहीं चाहतीं तो ऐसे में आप फ्रैंच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप फ्रंट सैक्शन से थोड़े बाल लेकर उससे फ्रैंच ब्रेड बनाते जाएं। इसके बाद आप लास्ट में ब्रेड को पिन की मदद से सिक्योर करें। आप बैक के हेयर्स को यूं ही ओपन रहने दें। इस तरह का फ्रैंच ब्रेड हेयरस्टाइल आपको एक यंग लुक देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें